Sat. Apr 11th, 2026

सेक्युलरिज्म के नाम पर हुई मोनालिसा की शादी? कुंभ मेले की वायरल गर्ल पर केरल में सियासत, भाजपा ने माकपा को धोया

Monalisa Bhonsle 2026 04 7554653f6e18508d01e35d7570b63ab3

होमताजा खबरदेश

सेक्युलरिज्म के नाम पर हुई मोनालिसा की शादी? कुंभ मेले की वायरल गर्ल पर सियासत

Last Updated:

भाजपा के प्रदेश महासचिव एस सुरेश ने माकपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. उन्होंने पूछा कि राजनीतिक नेताओं के सामने 16 साल की मोनालिसा की शादी कैसे हुई. सुरेश ने कहा कि ‘सेक्युलरिज्म’ के नाम पर इस भारी अपराध को छिपाया जा रहा है. पार्टी सचिव एमवी गोविंदन और शिक्षा मंत्री वी शिवनकुट्टी पर कड़ी कारवाई की मांग उठी है. सांसद एए रहीम को भी इस मामले में कानूनी रूप से घेरने की पूरी तैयारी है.

ख़बरें फटाफट

सेक्युलरिज्म के नाम पर हुई मोनालिसा की शादी? कुंभ मेले की वायरल गर्ल पर सियासतZoom

मोनालिसा भोसले प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई थी. (एएनआई)

तिरुवनंतपुरम. कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आई किशोरी मोनालिसा भोसले की शादी को लेकर केरल में सियासी विवाद तेज हो गया है. भाजपा ने इस मामले में माकपा के नेताओं पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आपराधिक कार्रवाई की मांग की है. भाजपा के प्रदेश महासचिव एस. सुरेश ने आरोप लगाया कि यह शादी एक बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकती है.

उन्होंने सवाल उठाया कि 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी राजनीतिक नेताओं की मौजूदगी में कैसे हो गई. सुरेश ने माकपा पर आरोप लगाया कि वह इस मामले को ‘धर्मनिरपेक्षता’ के नाम पर छिपाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने पार्टी के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन, शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और सांसद ए.ए. रहीम पर भी कानूनी कार्रवाई की मांग की.

यह विवाद तब और बढ़ गया जब राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की रिपोर्ट में लड़की के नाबालिग होने की बात सामने आई. इसके आधार पर मध्य प्रदेश पुलिस ने दूल्हे फर्मान खान के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत मामला दर्ज किया है.

अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आयोग की कानूनी टीम ने प्रथम दृष्टया साजिश के संकेत मिलने की बात कही है. साथ ही अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी अतिरिक्त धाराएं जोड़ने और दस्तावेजों में कथित फर्जीवाड़े की जांच की मांग की गई है.

भाजपा नेता सुरेश ने उन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिन्होंने दस्तावेजों का सत्यापन किए बिना इस शादी को संभव बनाया. बताया जा रहा है कि यह शादी 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के पास एक मंदिर में हुई थी. अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार लड़की का जन्म दिसंबर 2009 में हुआ था, जिससे वह शादी के समय नाबालिग थी.

आयोग ने इस मामले में केरल पुलिस प्रमुख रावड़ा ए. चंद्रशेखर और मध्य प्रदेश पुलिस प्रमुख एस.के. राउत को दिल्ली तलब किया है. वहीं, माकपा ने शादी आयोजित करने के आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि पार्टी नेता समारोह के बारे में जानकारी मिलने के बाद ही वहां पहुंचे थे. यह मामला अब राजनीतिक और कानूनी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और आने वाले दिनों में जांच और तेज होने की संभावना है.

About the Author

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *