Sun. Apr 12th, 2026

US-Iran War LIVE: ट्रंप की नाकाबंदी की चेतावनी के बाद 2 पाकिस्तानी तेल टैंकर होर्मुज़ से लौटे – us israel iran war live updates peace talks ceasefire hormuz crisis tensions escalate irgc trump mdsb ntc

69dbe75a562da strait of hormuz 124124638

US-Israel-Iran War LIVE News & Latest Updates: दुनिया की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए मिडिल-ईस्ट को लेकर फिलहाल अभी तक समझौता नहीं हो सका है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता बेनतीजा रही, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी और वार्ता रुक गई.  करीब 21 घंटे तक चली बातचीत के बाद भी दोनों पक्ष किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके, जिससे सीजफायर पर संकट गहरा गया है.

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि तेहरान ने जंग खत्म करने के लिए यूएस की शर्तें नहीं मानी. बातचीत में रुकावट आने के बाद वेंस अमेरिका लौट गए. दूसरी तरफ, ईरान ने इस बातचीत को नाकाम बताया और आरोप लगाया कि अमेरिका ने बहुत ज़्यादा मांगें रखीं.

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच यह बातचीत एक अस्थायी दो हफ्ते के सीजफायर को स्थायी समाधान में बदलने के लिए हो रही थी. इस वार्ता में अमेरिकी डेलिगेशन की अगुवाई उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने की, जबकि ईरान की तरफ से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कालीबाफ सहित कई सीनियर अधिकारी शामिल हुए.

यूएस-ईरान जंग से जुड़े सभी छोटे-बड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग पर बने रहें.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *