Thu. Apr 16th, 2026

घरेलू विवाद ने लिया खूनी रूप, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

69e0ec49e7d80 dholpur murder 160348479

धौलपुर जिले के सैपऊ थाना क्षेत्र के भूरा पुरा गांव में घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोप है कि पति दिनेश कुशवाहा ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी मथुरा की चरित्र पर शक के चलते लाठी-डंडों और सरिया से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना 15 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जब आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा और सो रही पत्नी को उठाकर झगड़ा शुरू कर दिया. मारपीट में गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी अपने तीनों छोटे बच्चों को घर में सोता छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने घटनास्थल से खून के निशान, टूटी चूड़ियां, लाठी-डंडा और सरिया बरामद कर एफएसएल टीम से जांच कराई. मायके पक्ष की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *