Fri. Apr 24th, 2026

‘फोन बंद करो और…’, ट्रंप के दावों पर ईरान का तंज, कहा- इतने खुश मत होइए – iran war trump strait of hormuz us claims benjamin netanyahu tehran nuclear dust ntc amkr

69e33cf2c224f donald trump 181229383

ईरान ने शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने की घोषणा को लेकर कई तंज कसे हैं. ईरान ने कहा है कि ट्रंप अपनी खुशी पर थोड़ा काबू रखें, और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को एक हफ्ते के लिए संयम रखने को कहे, साथ ही तेहरान को अपने मुद्दे खुद संभालने दें.

बता दें, ट्रंप ने दावा किया था कि अमेरिका ने संभावित युद्धविराम वार्ता से पहले बड़ी रियायतें हासिल कर ली हैं, इस पर ज़िम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि इतना ज़्यादा खुश मत होइए, थोड़ा सम्मान बनाए रखिए. इसके साथ पोस्ट में लिखा गया है कि कभी ईरान के स्ट्रेट के नए कानूनी ढांचे के बारे में सोचिए भी मत. हम इसे संभाल लेंगे. 

ज़िम्बाब्वे में ईरानी दूतावास ने लिखा है कि फोन बंद कीजिए, आराम कीजिए, अब और पोस्ट मत कीजिए और ‘बीबी’ (नेतन्याहू) को एक हफ्ते के लिए ब्लॉक कर दीजिए. इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा गया है कि हल्का खाना खाइए और आराम से सो जाइए.

ट्रंप ने किए कई दावे

शुक्रवार को ट्रंप ने लगातार पोस्ट करते हुए दावा किया था कि ईरान स्ट्रेट को खोलने पर सहमत हो गया है और अब कभी इसे बंद नहीं करेगा. डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान ने सहमति जताई है कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर कभी बंद नहीं करेगा. अब इसका इस्तेमाल दुनिया के खिलाफ हथियार की तरह नहीं किया जाएगा.”

 

Photo: AP

उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान अपना न्यूक्लियर डस्ट अमेरिका को सौंप देगा. इसके बाद ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने शुक्रवार को दुनिया के लिए एक शानदार और बेहतरीन दिन बताया. ट्रंप की इसी पोस्ट पर ईरानी दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है.

ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने एक घंटे में सात झूठे दावे किए.

गालिबाफ ने कहा कि अगर अमेरिका की ओर से किसी तरह की नाकेबंदी होती है, तो ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर सकता है. जो ट्रंप के इस दावे के बिल्कुल उलट है कि तेहरान अब कभी इस रास्ते को हथियार की तरह इस्तेमाल नहीं करेगा.

मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि ट्रंप के सभी दावे झूठे हैं. तेहरान ने यह भी कहा कि न्यूक्लियर डस्ट अमेरिका को सौंपने को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *