Last Updated:
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 22,631 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा सीटीसी के तहत रहने और खाने की सुविधा, इंसेंटिव, पीएफ, मेडिकल और ट्रांसपोर्टेशन जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की कार्यस्थली अहमदाबाद, गुजरात होगी.

पूर्वी चम्पारण: बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यदि आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और आप नौकरी की तलाश में हैं, तो यह अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. दरअसल, जिला नियोजनालय, पूर्वी चम्पारण द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जिला नियोजनालय परिसर में जॉब कैंप सह करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान इच्छुक अभ्यर्थी सीधे नियोजकों से बातचीत कर नौकरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपना आवेदन या बायोडाटा जमा कर सकेंगे.
200 पदों पर होगी भर्ती
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार 22 अप्रैल को मोतिहारी स्थित जिला नियोजनालय भवन में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक यह जॉब कैंप आयोजित होगा. इस कैंप में केपी एंटरप्राइजेज (होंडा) भाग लेगी और अभ्यर्थियों का चयन एसोसिएट्स तथा एटीडीएस पदों के लिए किया जाएगा. खास बात यह है कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 200 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा निर्धारित की गई है. वहीं, अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष के बीच तय की गई है.
बेहतर वेतन और सुविधाएं
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से 22,631 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा. इसके अलावा सीटीसी के तहत रहने और खाने की सुविधा, इंसेंटिव, पीएफ, मेडिकल और ट्रांसपोर्टेशन जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी. चयनित उम्मीदवारों की कार्यस्थली अहमदाबाद, गुजरात होगी.
जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड और पैन कार्ड की प्रति, रिज्यूम, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) तथा बैंक पासबुक की कॉपी साथ लानी होगी. जिला नियोजनालय ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर, यानी सुबह 11 बजे तक, नियोजनालय भवन पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं. यह जॉब कैंप युवाओं को रोजगार के साथ-साथ करियर मार्गदर्शन प्रदान करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
