Sun. Apr 19th, 2026

बस-ट्रक के आमने-सामने की भिड़ंत में 17 यात्री घायल, तीन की हालत गंभीर – realtimes

150d4b2cfe96043a7de49496a0cf23f4 1189180827

नारायणपुर। जिले के धौड़ाई-नारायणपुर मुख्य मार्ग पर पल्ली बाईपास के पास आज रविवार को एक सड़क हादसे में यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बस आमदई माइंस क्षेत्र से आ-जा रही थी, तभी पल्ली बाईपास के पास सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई। सभी घायलों को तत्काल धौड़ाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ट्रक का केबिन भी क्षतिग्रस्त हाे गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, आस-पास के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाने के साथ यातायात व्यवस्था काे बहाल करवाया । पुलिस मामले की जांच कर रही है, और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *