Mon. Apr 20th, 2026

लेबनान के इन इलाकों पर इजरायल का कब्जा! IDF ने पहली बार जारी किया नक्शा – Israeli military publishes map Lebanon territory under its control ntc rmxk

69e566e354bf2 lebanon ceasefire 161434388

इजरायल और लेबनान के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद फिलहाल जंग थम गई है. इस बीच इजरायली सेना ने पहली बार एक मैप जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि लेबनान के कौन से इलाके उसके कब्जे में हैं.

इस नक्शे में बॉर्डर के पास लेबनान के दर्जनों अधिकतर खाली पड़े गांव उसके नियंत्रण में आ गए हैं. मैप में दिखाई गई डिप्लॉयमेंट लाइन पूर्व से पश्चिम तक फैली हुई है और सीमा से 5-10 किलोमीटर तक लेबनानी क्षेत्र के अंदर जाती है. यहां इजरायल बफर जोन बनाने का प्लान बना रहा है.

इजरायली सेना ने इस क्षेत्र के लेबनानी गांवों को नष्ट कर दिया है. इसका उद्देश्य उत्तरी इजरायल के शहरों को हिज्बुल्लाह के हमलों से बचाना है. इजरायल ने सीरिया और गाजा में भी इसी तरह के बफर जोन बनाए हैं, जहां वह इलाके के बड़े हिस्से पर कंट्रोल रखता है.

इजरायली सेना ने एक बयान में कहा, ‘पांच डिवीजन इजरायली नौसेना बलों के साथ मिलकर दक्षिणी लेबनान में एक साथ काम कर रहे हैं. इसका मकसद हिज्बुल्लाह के आतंकी ढांचे को नष्ट करना और उत्तरी इजरायल के लोगों पर सीधे खतरे को रोकना है’.

जब उनसे पूछा गया कि इजरायली हमलों के कारण जो लोग अपने घरों से भाग गए हैं, क्या उन्हें वापस लौटने दिया जाएगा. इस पर आईडीएफ ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

इजरायली रक्षा मंत्री काट्ज ने कहा कि बॉर्डर पर हिज्बुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए गए घरों को ध्वस्त कर दिया जाएगा. हमारे सैनिकों के लिए खतरा पैदा करने वाली किसी भी स्ट्रक्चर और एक्सप्लोसिव को तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा.

इजरायल के इस फैसले पर लेबनान के सरकारी अधिकारी या ईरान समर्थित हिज्बुल्लाह की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बता दें कि इज़रायल और लेबनान ने अमेरिका के कहने पर युद्धविराम पर सहमति जताई थी. इसके बाद अमेरिका में दोनों देशों के प्रतिनिधि मिले थे.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *