Wed. Apr 22nd, 2026

देश के गद्दारों हो जाओ खबरदार! CRPF के 46 नए कमांडरों ने भर दी हुंकार, ‘टेक-योद्धा’ भी हैं तैयार

CRPF 1 2026 04 d647fae9d1b212e652f97c5cce891d27

Last Updated:

सीआरपीएफ के 46 नए अधिकारियों ने पासिंग आउट परेड में देश सेवा की शपथ ली. इस बैच में टेक्निकल बैकग्राउंड वाले ‘टेक-योद्धा’ भी शामिल हैं, जो आधुनिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं.

CRPF के 46 नए कमांडरों ने भर दी हुंकार, ‘टेक-योद्धा’ भी हैं तैयारZoom

बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए सीआरपीएफ ने टेक-योद्धाओं की नई फौज खड़ी करना शुरू कर दिया है.

CRPF News: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) सीमापार के दुश्‍मन के साथ देश के गद्दारों को सबक सिखाने के लिए टेक-योद्धाओं की नई फौज तैयार कर दी है. इसके साथ ही, सीआरपीएफ के 46 नए कमांडरों ने शांति-व्‍यवस्‍था के दुश्‍मनों के खिलाफ हुंकार भर दी है. जी हां, सुरक्षा बल के इन एन 46 कमांडरों के साथ टेक-योद्धाओं की पासिंग आउट परेड सीआरपीएफ अकादमी में पूरी हो गई है.

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गृह राज्य मंत्री बंडी संजय कुमार मौजूद रहे. उन्होंने परेड की सलामी ली. उन्‍होंने नए अधिकारियों के आत्मविश्वास और अनुशासन की तारीफ करते हुए कहा कि सीआरपीएफ देश की आंतरिक सुरक्षा की रीढ़ है और ये नए अधिकारी इस ताकत को और बढ़ाएंगे. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ जाने वालों को बिल्‍कुल भी बख्शा नहीं जाएगा.

‘टेक- योद्धा’ को परिजनों ने पहनाई रैंक
सीआरपीएफ के 56वें बैच में कुल 46 अधिकारियों में से 19 अधिकारी इंजीनियरिंग डिग्री धारक हैं. बैच में 14 राज्यों का प्रतिनिधित्व है और 2 महिला अधिकारी भी शामिल हैं. समारोह का सबसे भावुक पल पिपिंग सेरेमनी के दौरान देखने को मिला. जब अधिकारियों के परिवारजनों ने उन्हें रैंक पहनाई, तो कई आंखें नम हो गईं. लेकिन इन आंसुओं में गर्व साफ झलक रहा था. यह सिर्फ एक उपलब्धि का पल नहीं था, बल्कि उनके लिए जिम्मेदारी और बलिदान का संकल्प भी था.

52 हफ्तों की रगड़ा ट्रेनिंग के बाद मिले मॉडर्न स्किल्स
इन अधिकारियों ने 24 मार्च 2025 से शुरू हुई अपनी 52 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है. इन्हें न केवल पारंपरिक युद्ध कौशल सिखाया गया, बल्कि आधुनिक चुनौतियों से निपटने के लिए विशेष मॉड्यूल भी पढ़ाए गए हैं. इनमें नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की तरफ से कानूनी जानकारी और पुणे के विशेष स्कूल द्वारा आईईडी सुरक्षा भी शामिल हैं. इसके अलावा, वीआईपी सुरक्षा और दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण नोएडा और मेरठ में दिया गया है. वहीं, मैनेजमेंट की पढ़ाई एमडीआई गुरुग्राम में हुई है.

खेसितो योखा बने ‘सुपरस्टार ऑफ द डे’
समारोह में खेसितो योखा, ए.सी. (टी) का दबदबा कायम रखा. उन्होंने न केवल परेड का नेतृत्व किया, बल्कि होम मिनिस्टर ट्रॉफी, स्वोर्ड ऑफ ऑनर, और बेस्ट आउटडोर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए. उन्हें बेस्ट शूटर और डायरेक्टर बैटन से भी नवाजा गया है. वहीं, प्रतिष्ठा राय को इनडोर विषयों में सर्वश्रेष्ठ चुना गया और अंकित नंदन ने टैक्टिक्स में बाजी मारी है. स्क्वाड नंबर 2 को सर्वश्रेष्ठ स्क्वाड घोषित किया गया है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *