Mon. Apr 27th, 2026

मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी – realtimes

blank

रायपुर । छत्तीसगढ़ में इन दिनों जमकर गर्मी पर रही है और प्रदेश के अनेक हिस्सों में लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा है।प्रदेश के अनेक शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 24 घंटों में तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।अगले 4 से 5 दिनों तक मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गर्म हवाएं (लू) चलने की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, 26 अप्रैल से कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाने या हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग ने मुख्य रूप से रायपुर संभाग के रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी और महासमुंद,दुर्ग संभाग के दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद और बेमेतरा तथा बिलासपुर संभाग के बिलासपुर, मुंगेली और आसपास के मैदानी इलाके में लू की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने प्रदेश में बढ़ती गर्मी के पीछे पूर्वी उत्तर प्रदेश से दक्षिण बांग्लादेश तक फैली द्रोणिका और महाराष्ट्र क्षेत्र में सक्रिय चक्रवात को जिम्मेदार माना है। इसके कारण गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव तेज हुआ है।

पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में पारा 43.4 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। इसके अलावा बिलासपुर में 43.6, माना एयरपोर्ट में 42.8, दुर्ग में 42.8 और पेण्ड्रारोड में 40.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया है ।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *