Mon. Apr 27th, 2026

Us:क्या ट्रंप के हमलावर को अपने किए पर पछतावा है? जानिए अपने कबूलनामे में संदिग्ध ने क्या-क्या खुलासा किया – Us Donald Trump Shooting Suspect Shows Regret For Attack In Hilton Hotel Firing

authorities believe suspect may have been targeting administration officials us acting attorney gen

रविवार को वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेसपोंडेंट डिनर में गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को अपने किए पर पछतावा भी था। इसके बावजूद उसने गोलीबारी करने का फैसला किया। संदिग्ध द्वारा अपने एक रिश्तेदार को भेजे गए घोषणा पत्र में इसका खुलासा हुआ है। संदिग्ध ट्रंप प्रशासन की नीतियों से नाराज था और उसने इसके लिए सरकार की तीखी आलोचना की। हालांकि अपने घोषणा पत्र में आरोपी ने राष्ट्रपति ट्रंप का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया। 

संदिग्ध ने घोषणा पत्र में क्या लिखा?

अपने घोषणा पत्र के अंत में कोल ने लिखा, ‘अगर कोई ये जानना चाहता है कि ऐसा करने पर कैसा लगता है तो ये बहुत बुरा है। मुझे उल्टी जैसा महसूस हो रहा है। मैं उन सभी चीजों के लिए रोना चाहता हूं, जो मैं नहीं कर पाऊंगा। साथ ही उन सभी लोगों के लिए भी, जिनके भरोसे को मैंने तोड़ा। इस सरकार ने जो भी किया है, उसके बारे में सोचकर मुझे बहुत गुस्सा आता है।’

न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र में कथित तौर पर हमलावर कोल एलन ने लिखा, ‘मैं अब एक बाल यौन शोषण करने वाले, दुष्कर्मी और देशद्रोही को मेरे हाथों को अपने अपराध से और दागदार नहीं करने दूंगा।’

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *