Tue. Apr 28th, 2026

Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन है लाभकारी! बस एक गलती से न खोएं धन लाभ का मौका, जानें सटीक उपाय

HYP 5833042 cropped 27042026 220958 cropped 20042026 211219 cr 1

Last Updated:

Aaj Ka Tula Rashifal 28 April 2026: आज चंद्रमा का विशेष गोचर आपकी राशि के लिए आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खोलने वाला है. ग्रहों की स्थिति से धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं, जिससे लंबे समय से अटका हुआ पैसा या उधार दी गई राशि वापस मिलने की पूरी उम्मीद है. निवेश के नजरिए से भी आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी सूझबूझ से अटके हुए प्रोजेक्ट्स दोबारा शुरू होंगे. हालाँकि, दोपहर के समय किसी भी बड़े वित्तीय लेनदेन में सावधानी बरतें. खुशहाली के लिए लक्ष्मी जी की आराधना करें.

ख़बरें फटाफट

अजमेर. तुला राशि के जातकों के लिए 28 अप्रैल यानी आज का दिन गोचर के लिहाज़ से एक महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आया है. आज चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में, यानी आपके द्वितीय भाव में प्रवेश कर चुके हैं. ज्योतिष में द्वितीय भाव धन, वाणी और कुटुंब का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए आज इन क्षेत्रों में विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा.

अजमेर के प्रसिद्ध ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार कार्य और व्यापार के मामले में आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है. आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना भी है. यदि आप मार्केटिंग, फाइनेंस या सेल्स जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं तो आज आपके लिए नए अवसर खुल सकते हैं और अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं. आपके निर्णय और बातचीत का तरीका आज आपको दूसरों से अलग पहचान दिला सकता है.

तुला राशि वालों के मीठी और संतुलित वाणी से बिगड़े हुए काम बनेंगे 
आपकी वाणी में आज विशेष आकर्षण रहेगा। मीठी और संतुलित भाषा का प्रयोग करके आप अपने बिगड़े हुए काम भी आसानी से बना सकते हैं. पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा अवसर मिलेगा. घर में खुशियों का माहौल रहेगा और आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. गले में खराश या दांतों से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचें और खानपान संतुलित रखें.

आज एक सावधानी रखनी जरूरी है आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. गुस्से में आकर कोई ऐसी बात न कहें जिससे किसी का दिल दुखे. सोच-समझकर बोले गए शब्द ही आज आपके लिए सफलता का मार्ग खोल सकते हैं.

तुला राशि वाले आज करें ये अचूक उपाय 
आज‌ मंगलवार का दिन है इसलिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें . यह उपाय करने से बजरंगबली आपकी सभी मनोकामना पूरी करेंगे

About the Author

authorimg

Jagriti Dubey

Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *