Wed. Apr 29th, 2026

करोड़ों के घर जैसा है इस ट्रेन का एक केबिन! लग्जरी के मामले में फाइव स्टार होटल भी फेल, जानें एक टिकट की कीमत

HYP 5833816 cropped 29042026 140219 untitled design 20260429 1 1

Last Updated:

Most Expensive Train in India: भारतीय रेलवे में जहाँ एक ओर जनरल डिब्बों की भीड़ और धक्का-मुक्की आम बात है, वहीं दूसरी ओर महाराजा एक्सप्रेस जैसी शाही ट्रेनें भी हैं जो किसी जन्नत से कम नहीं. इन ट्रेनों के अंदर का नजारा किसी सात सितारा होटल जैसा होता है, जहाँ मेहमानों का स्वागत रेड कार्पेट और फूलों की वर्षा से किया जाता है. यहाँ शाही सुइट्स, बार, और बेहतरीन डाइनिंग की सुविधा मिलती है. हालांकि, इन सुख-सुविधाओं की कीमत भी उतनी ही ‘शाही’ है. लाखों में होने वाले किराये को सुनकर ही आम आदमी का सिर चकरा जाता है, जो इसे सिर्फ अमीरों का सफर बनाता है.

चलती ट्रेन में कर सकते हैं शादियां

पैलेस ऑन व्हील्स में सफर करने वाले यात्रियों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग की शुरुआत भी हो चुकी हैं, जिसके चलते लोग इस शाही ट्रेन में चलती हुए शादी भी कर सकते हैं. चलती ट्रेन में शादी के लिए अब तक कई लोगों ने पैलेस ऑन व्हील्स में बुकिंग की हैं. जिसमें प्रति व्यक्ति 6 लाख रुपए के हिसाब किराया हैं। पैलेस ऑन व्हील्स में लोग कम से कम 4 और अधिकतम 7 दिनों के लिए डेस्टिनेशन वेडिंग की बुकिंग करवा सकते हैं. पैलेस ऑन व्हील्स की बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए पैलेस ऑन व्हील्स की वेबसाइट पर या रेलवे की साइट पर पूरी जानकारी देख सकते हैं.

पैलेस ऑन व्हील्स में मिलेगी इस बार ये खास सुविधाएं

मई महिने में अपने शाही सफर पर निकलने वाली इस ट्रेन में इस बार यात्रियों को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी. दिल्ली से जयपुर पहुंचने पर पर्यटकों को वॉल्वो बस से अल्बर्ट हॉल, हवामहल और सिटी पैलेस का भ्रमण कराया जाएगा. इसके बाद पर्यटकों का लोहागढ़ रिसॉर्ट में लंच होगा। गर्मी और लू को देखते हुए पर्यटकों के लिए लेमन वाटर, ग्लूकोन-डी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों की विशेष व्यवस्था की गई है. लंच के बाद पर्यटक हाथी गांव और आमेर महल का दीदार करेंगे और शाम को वापस ट्रेन के लिए प्रस्थान करेंगे. 21 से 24 मई तक के इस सफर में पर्यटकों का ठहराव केवल ट्रेन के लग्जरी कोचों में ही होगा.

पहली बार गर्मियों में अपने शाही सफ़र पर दौड़ेंगी पैलेस ऑन व्हील्स

राजस्थान की सबसे लग्जरी और सबसे महंगी ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन जिसमें एक बार सफर करने का सपना हर किसी का होता हैं. जो खासतौर पर पर्यटकों के लिए सबसे खास ट्रेन मानी जाती हैं ऐसे ही 45 सालों बाद पहली बार पैलेस ऑन व्हील्स मई के महिने में अपने शाही सफर पर निकलेगी. पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन लम्बे समय बाद मई की भीषण गर्मी में सैलानियों को राजस्थान की सैर कराएगी. यह ट्रेन स्पेशल टूर के तरह दिल्ली से जयपुर तक संचालित होगी, जिसके लिए इस बार ख़ासतौर पर देश के एक राष्ट्रीयकृत बैंक ने अपने 84 सदस्यों के के लिए लिए इस पूरी ट्रेन को विशेष रूप से चार्टर बुक कराया है. यह शाही ट्रेन 20 मई को दिल्ली से रवाना होकर 21 मई की सुबह जयपुर पहुंचेगी.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शीश महल की तरह चमकती हैं पैलेस ऑन व्हील्स

पैलेस ऑन व्हील्स राजस्थान की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक हैं, जिसके शाही सफर के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं. ट्रेन के अंदर का इंटिरियर शीश महल व स्वर्ण महल जैसे किसी शाही महलों की तरह हैं, जिसमें खासतौर इस बार ट्रेन को और सुंदर बनाने के लिए करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से कई बड़े बदलाव हैं. इस बार ट्रेन में पहली बार विनियर वुड, मैक्सिकन फैब्रिक और छत पर गोल्डन-मिरर वर्क का कार्य किया गया हैं. साथ ही ट्रेन में कारपेट, गीजर और स्पा के लिए भी करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं. जिससे ट्रेन की सुंदरता में और भी चार चांद लग गए हैं, इस बार पैलेस ऑन व्हील्स के हर डिब्बे पर वही रॉयल लुक देखने को मिलेगे, ट्रेन में विशेष रूप से हर पर्यटन स्थल की थीम पर ट्रेन को सजाया गया हैं, जो बेहद खास हैं.

लाखों में होता हैं पैलेस ऑन व्हील्स का किराया

पैलेस ऑन व्हील्स अपनी लग्जरी सुविधाएं के लिए भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक हैं, जिसमें लाखों रूपए तक का किराया होता हैं. इस बार ट्रेन 17 सितंबर से 7 रात 8 दिन के टूर का सफ़र तय करेगी. अगर बात करें पैलेस ऑन व्हील्स के इस साल के किराए की तो ट्रेन में 10 लाख, 16 लाख और 23 लाख तक एक कैबिन का कराया हैं. पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन में लोग दिल्ली से जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, भरतपुर, आगरा तक का सफर कर सकते हैं.

गर्मियों में मिलेगा यात्रियों को हर शहर का जायका

इस बार मई महिने में पैलेस ऑन व्हील्स के शाही सफर में पर्यटकों को गर्मियों के सीजन के हिसाब से लग्जरी फूड का आनंद मिलेगा. इस बार ट्रेन में यात्रियों को राजस्थान के अलग-अलग शहरों का फ्लेवर मिलेगा, जिसमें सवाई माधोपुर में आम का पन्ना, चित्तौड़गढ़ में गुलाब की ठंडी खीर, उदयपुर में ठंडाई और जैसलमेर में ऑरेंज ग्लुकोन-डी और जयपुर की प्रसिद्ध लस्सी-कुल्फी-फालूदा का स्वाद मिलेगा. पहली बार पैलेस ऑन व्हील्स का ऑफ-सीजन यात्रा पर निकलना राजस्थान की टूरिज्म इंडस्ट्री के लिहाज से मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण पर्यटन उद्योग चुनौतियों से जूझ समय की संजीवनी का काम करेगा.

43 सालों से राजस्थान की सबसे लग्जरी सफर के लिए हैं फेमस

राजस्थान में यह लग्जरी ट्रेन 26 जनवरी 1982 को मीटर गेज से शुरू हुई थी, जिसके बाद फिर इसे ब्रॉड गेज में बदला गया. समय समय पर ट्रेन के इंटीरियल में बदलाव किया गया जो अब कारपेट से लेकर कटलरी और मिरर ठीकरी वर्क से सजकर चलती हैं. पैलेस ऑन व्हील्स के एक VIP कैबिन में दो लोग सफर कर सकते हैं. ट्रेन में कुल 2400 यात्रियों को सफर कर सकते हैं. पैलेस ऑन व्हील्स में एक टूर पर लगभग 1 करोड़ रुपए का खर्च आता हैं. एक सीजन में यह ट्रेन 35 फेरे करती हैं. जिसमें हजारों लोग सफर करते हैं.

पैलेस ऑन व्हील्स की होती हैं महिनों पहले बुकिंग

पैलेस ऑन व्हील्स में सफर के लिए लोग सालभर इंतजार करते हैं, इसलिए इस ट्रेन की बुकिंग के लिए लोग महिनों पहले बुकिंग शुरू कर देते हैं. पैलेस ऑन व्हील्स के 2025 के सफर के लिए इस बार यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, साउथ अफ्रीका और यूरोप के कई देशों से लोगों ने जमकर बुकिंग की हैं. इस बार NRI लोगों ने शाही सफर के लिए सबसे ज्यादा बुकिंग की हैं. पैलेस ऑन व्हील्स की बुकिंग सबसे ज्यादा NRI लोग करते हैं जो राजस्थान घूमने आते हैं. इस ट्रेन का किराया ही इतना महंगा हैं की आम आदमी इस ट्रेन में कम ही सफर कर पाते हैं.

भारत की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार हैं पैलेस ऑन व्हील्स

भारत में चलने वाली ट्रेनों में पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, डेक्कन ओडिसी और गोल्डन चेरियट की तरह देश की दूसरी लग्जरी ट्रेनें हैं, जिसमें सफर हर कोई सफर करना चाहता हैं. पैलेस ऑन व्हील्स में सबसे ज्यादा विदेशी पर्यटक या नामचीन हस्तियां और बिजनेस ही करते हैं क्योंकि इसका किराया लाखों में होता हैं. पैलेस ऑन व्हील्स में सफ़र करने के लिए प्रति व्यक्ति औसतन एक दिन का किराया एक लाख रुपए तक हैं, लेकिन लंम्बी यात्रा के हिसाब इस ट्रेन का किराया और भी बढ़ जाता हैं.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *