Wed. Apr 29th, 2026

aaj ka Dhanu rashifal 30 April 2026 Sagittarius horoscope in hindi rare yoga today indications of progress in career

आपके अनुच्छेद टेक्स्ट 5 2026 04 58c13532ef962464d948e0680fba9b71

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 30 April 2026: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सुनहरे अवसरों की सौगात लेकर आया है. आय के नए स्रोत खुलने से जहां आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. वहीं करियर में उन्नति के भी प्रबल योग बन रहे हैं. माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आज कौन सा विशेष उपाय करें और किन आदतों से दूरी बनाना आपके लिए जरूरी है. जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल.

जमुई: आज 30 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज के दिन रात 09 बजकर 12 मिनट के बाद पूर्णिमा तिथि का आरंभ होगा. आज के दिन चित्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, रवि योग, आडल और विडाल योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है. जिसे ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि इन विशेष योग का प्रभाव धनु राशि के जातकों पर विशेष रूप से सकारात्मक रहेगा. आज के दिन इनके करियर में उन्नति होने की संभावना है. साथ ही आज के दिन लंबे समय से रुके काम भी पूर्ण हो सकते हैं. आज के दिन कार्यक्षेत्र में आपकी नई योजनाएं सफल होंगी. लंबी दूरी की यात्रा भी लाभदायक साबित हो सकती है. हालांकि आज के दिन आपको आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है.

आज हो सकती है बढ़िया आमदनी
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहने वाला है. आज आपके आय के नए स्रोत खुल सकते हैं. खासकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. आज के दिन आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. सेहत की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. जिससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा.

अपनी आदतों पर देना होगा विशेष ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि धनु राशि के जातक आज अपनी आदतों और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातक किसी भी तरह का उधार लेने से बचें. क्योंकि चुकाने में परेशानी हो सकती है. आज के दिन के लिए आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग लाल है. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *