Wed. May 6th, 2026

राजनांदगांव में आज बेराेजगार युवाओं के लिए लगेगा रोजगार मेला, 794 पदों पर हाेगी सीधी भर्ती

8379ef11c1e340ab3e8655bf9cee4d33 389206868

रायपुर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज बुधवार को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 8 प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 794 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार कार्यालय, राजनांदगांव के माध्यम से आज प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी (150 गार्ड), टैंगो सिक्योरिटी (80 गार्ड), और अन्य संस्थाओं द्वारा सुपरवाइजर व फील्ड ऑफिसर के पद पर, एसआर हॉस्पिटल दुर्ग (नर्सिंग स्टाफ – 30 पद), स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर (केयर टेकर – 100 पद) के पद पर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन (40 पद), वीडियो एडिटर, होटल मैनेजमेंट (केवल महिला – 50 पद), फायरमेन, ड्राइवर और अकाउंटेंट के पद पर भर्ती की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। मेले के दिन अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज नवीनतम फोटो अपने साथ लाने होंगे।

जिला प्रशासन ने अपील की है कि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर), राजनांदगांव से संपर्क कर सकते हैं।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *