नई दिल्ली (Maharashtra Board 10th SSC Result 2026 LIVE): महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया है. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 प्रेस कॉन्फ्रेस में घोषित किया गया है. इसका लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव किया जाएगा. स्टूडेंट्स महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 दोपहर बाद से ही देख पाएंगे. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर जारी किया गया है.
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: डिजिलॉकर पर एक्टिव हुआ स्कोरकार्ड लिंक
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने एसएससी कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है. अब स्टूडेंट्स डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रजिस्टर्ड अकाउंट क्रेडेंशियल्स और जरूरी डिटेल्स का इस्तेमाल करके डिजिटल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. प्रक्रिया शुरू करने से पहले छात्र अपना रोल नंबर और अन्य वेरिफिकेशन जानकारी अपने पास तैयार रखें.
डिजिलॉकर से रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
स्टेप 1: डिजिलॉकर की वेबसाइट (digilocker.gov.in) खोलें या मोबाइल ऐप ओपन करें.
स्टेप 2: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अकाउंट क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें.
स्टेप 3: डैशबोर्ड पर जाकर ‘Education’ (शिक्षा) या ‘Issued Documents’ सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: उपलब्ध सूची में से ‘Maharashtra SSC Marksheet’ सर्विस सर्च करके उसे सिलेक्ट करें.
स्टेप 5: वेरिफिकेशन के लिए अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करें.
स्टेप 6: डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन दबाएं, आपकी प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी.
स्टेप 7: भविष्य में एडमिशन और अन्य शैक्षणिक कार्यों के लिए डिजिटल स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और सुरक्षित रखें.
नोट: जब तक स्कूलों के माध्यम से ओरिजिनल मार्कशीट नहीं मिल जाती, तब तक यह डिजिटल कॉपी ही आपके काम आएगी.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की ओरिजिनल मार्कशीट कब मिलेगी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड की गई मार्कशीट प्रोविजनल यानी अस्थायी है. मार्कशीट की ओरिजिनल हार्डकॉपी संबंधित स्कूलों से कुछ हफ्तों के बाद मिलेगी. इसके लिए स्कूल से संपर्क बनाकर रखें.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: क्या आज डिजिलॉकर (DigiLocker) से चेक कर पाएंगे रिजल्ट?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: आज दोपहर 1 बजे आधिकारिक परिणाम घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स डिजिलॉकर (DigiLocker) के माध्यम से भी अपनी प्रोविजनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे. बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए कई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर स्कोरकार्ड उपलब्ध कराने की तैयारी की है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना शैक्षणिक दस्तावेज डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उनका डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिव है. वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की स्थिति में डिजिलॉकर बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: लड़कियों ने फिर मारी बाजी
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों ने अपना दबदबा कायम रखा है. आंकड़ों के अनुसार, छात्राओं का पास प्रतिशत 94.96% रहा है, जबकि छात्रों (लड़कों) का पास प्रतिशत 89.56% दर्ज किया गया. लड़कियों ने लड़कों की तुलना में लगभग 5% बेहतर प्रदर्शन किया है.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: क्या समय से पहले एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में संभावना जताई जा रही है कि बोर्ड की तरफ से घोषित निर्धारित समय (दोपहर 1 बजे) से पहले ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो सकता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म होने के बाद से ही लाखों स्टूडेंट्स पोर्टल पर नजरें टिकाए हुए हैं. बोर्ड ने 92.09% कुल पास प्रतिशत की पुष्टि पहले ही कर दी है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र एसएससी में कोंकण रीजन फिर रहा अव्वल
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परीक्षा के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए हैं. इस साल 97.62% रिजल्ट के साथ कोंकण रीजन पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला बना है. वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में सबसे कम 88.41% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.
महाराष्ट्र SSC परिणाम 2026: 10वीं के पास प्रतिशत में गिरावट
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने इस साल 92.09% का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है. यह आंकड़ा काफी बेहतर है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इसमें 2.01% की गिरावट देखी गई है. इस साल 10वीं की परीक्षा में 15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: 92 फीसदी से ज्यादा स्टूडेंट्स पास
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र राज्य शिक्षा बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएससी परीक्षा के प्रमुख आंकड़े जारी किए. महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का पास प्रतिशत कुल 92.09 फीसदी है.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में फेल होने पर क्या करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड ‘सप्लीमेंट्री परीक्षा’ आयोजित करेगा. यह परीक्षा आमतौर पर जुलाई में होती है, जिससे छात्रों का साल बर्बाद न हो और वे इसी साल 11वीं में एडमिशन ले सकें.
MSBSHSE SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट से संतुष्ट न होने पर क्या करें?
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट 2026 लाइव: जो स्टूडेंट्स अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद री-चेकिंग या री-वैल्यूएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट लिंक एक्टिव होने के बाद स्टूडेंट्स पोर्टल पर अपनी डिटेल्स एंटर करें और स्कोरकार्ड दिखाई देने पर डाउनलोड बटन पर क्लिक करें. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे फ्यूचर रेफरेंस के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: किसी भी वक्त जारी हो सकता है महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्
MSBSHSE Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा परिणाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है. बोर्ड के अधिकारी कक्षा 10 की परीक्षाओं से संबंधित जरूरी जानकारी दे रहे हैं. 20 फरवरी से 18 मार्च के बीच आयोजित महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स को परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल पोर्टल के माध्यम से स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलेगी.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड की रिजल्ट वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: अगर इंटरनेट की समस्या हो तो स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक खास फॉर्मेट में अपना रोल नंबर लिखकर बोर्ड की तरफ से दिए गए नंबर पर भेजना होगा.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: डिजिलॉकर पर महाराष्ट्र 10वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: स्टूडेंट्स वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट (digilocker.gov.in) के माध्यम से भी अपनी डिजिटल मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. यह कॉलेज में एडमिशन के लिए वैध दस्तावेज माना जाता है.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं पासिंग मार्क्स
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा में सफल होने के लिए स्टूडेंट को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करने अनिवार्य हैं. इसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों के अंक शामिल होते हैं.
Maharashtra Board 10th Topper List 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट के साथ क्या जारी करेगा?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट 2026 लाइव: सुबह 11 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड के अध्यक्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, डिवीजन-वार प्रदर्शन और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों की घोषणा करेंगे. हालांकि, बोर्ड अब आधिकारिक मेरिट लिस्ट (टॉपर्स के नाम) जारी नहीं करता है.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: क्या महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी टॉपर लिस्ट आएगी?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड Unhealthy Competition से बचने के लिए 10वीं की टॉपर लिस्ट जारी नहीं करता है. हालांकि स्कूल अपने हिसाब से टॉपर के नाम जारी कर सकते हैं.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: परीक्षा के लिए बने 5 हजार से ज्यादा केंद्र
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड ने पूरे राज्य में 9 डिवीजन (पुणे, नागपुर, मुंबई, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, औरंगाबाद, लातूर और कोंकण) के 5,111 केंद्रों पर 10वीं परीक्षा का सफल आयोजन किया था.
Maharashtra Board SSC Result 2026 LIVE: 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को है सरकारी रिजल्ट का इंतजार
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षा के लिए कुल 16,15,489 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 8,65,740 छात्र और 7,49,736 छात्राएं शामिल हैं. साथ ही 13 ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स ने भी परीक्षा दी थी.
Maharashtra Board 10th Result 2026 LIVE: महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी रिजल्ट कैसे चेक करें?
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 लाइव: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड देखने के लिए 2 मुख्य जानकारियों की जरूरत होगी: रोल नंबर (सीट नंबर) और माता का पहला नाम (जो आवेदन फॉर्म में भरा गया था).
