Last Updated:
Moradabad Famous Street Food: मुरादाबाद की पीतल नगरी अब अपने नए जायके ‘मुगलई पनीर चावल’ के लिए चर्चा में है. सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग में पीयूष द्वारा शुरू किया गया यह स्वाद शहर के आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों की भी पहली पसंद बन चुका है. बटर से भरपूर और मसालों के अनूठे मेल से तैयार यह डिश इतनी लाजवाब है कि लोग उंगलियां चाटने पर मजबूर हैं. आप इसे ‘रवि चस्का फूड’ के जरिए ऑनलाइन भी ऑर्डर कर सकते हैं. मुरादाबाद का यह नया वायरल फूड जरूर आज़माएं!
Moradabad Famous Street Food: पीतल नगरी के नाम से दुनिया भर में मशहूर मुरादाबाद सिर्फ अपनी नक्काशी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने जायके के लिए भी जाना जाता है. जहां एक तरफ यहां की मूंग की दाल के चर्चे दूर-दूर तक मशहूर हैं, तो वहीं अब इस लिस्ट में एक नया नाम ‘मुगलई पनीर चावल’ का ओर जुड़ गया है. सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग के पास शुरू हुआ यह नया स्वाद इन दिनों शहर का ‘टॉक ऑफ द टाउन’ बना हुआ है. आलम यह है कि जो शख्स एक बार इसे चख लेता है, वह इसका दीवाना हो जाता है.
खूब पसंद कर रहे लोग
दुकानदार पीयूष ने बताया कि इन दिनों हमारे मुगलई पनीर और चावल खूब पसंद किए जा रहे है. इसमे छूके हुए चावलों में मुगलई पनीर डाला जाता है. जिसकी वजह से यह स्वादिष्ट लगता है. इस मुगलई पनीर और चावल को खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते है. यहां के मुगलई पनीर और चावल बहुत मशहूर है. उन्होंने कहा कि बहुत से अधिकारी भी मुगलई पनीर का स्वाद लेते हैं. इसके साथ ही जो लोग स्पाइसी खाना पसंद करते हैं. वह इस मुगलई पनीर चावल को खूब पसंद करते हैं. यह पूरे बटर से बनता है. जिसकी वजह से इसका स्वाद और ज्यादा लाजवाब हो जाता है. रवि चस्का फूड के नाम से आप ऑनलाइन सर्च करके 20 का ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और इसका स्वाद ले सकते हैं.
कंपनी बाग में ले सकतें है स्वाद
उन्होंने कहा कि इसका स्वाद लेने के लिए आप सिविल लाइन स्थित कंपनी बाग में आ सकते हैं या ऑनलाइन भी इसे मंगा सकते हैं. मुरादाबाद के आसपास के लोग तो आते ही हैं. बल्कि आसपास के जिलों के लिए आते हैं. उसकी वजह से हमारा मुगलई पनीर चावल मशहूर होता जा रहा है. और इसकी बहुत अच्छी डिमांड आती जा रही है. इसके साथ ही जो भी ग्राहक एक बार यहां के मुगलई पनीर चावल खा लेता है वह बार-बार उनकी डिमांड करता है. इसके साथ ही एक बार खाने के बाद वह उंगलियां तक चाट जाता है. इतना स्वादिष्ट मुगले पनीर होता जा रहा है.
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें
