Sat. May 9th, 2026

2 BHK से लग्जरी फ्लैट तक, आगरा की इन 8 कॉलोनियां में मिलेगा आपको सपनों का घर

HYP 5837988 cropped 08052026 184910 20260508 180909 watermark 1

Last Updated:


अगर आप आगरा में अपने सपनों का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो सिकंदरा क्षेत्र की ये टॉप 8 कॉलोनियां आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं. आधुनिक सुविधाओं, सीसीटीवी सुरक्षा, गेटेड एंट्री, पार्क और शांत वातावरण से लैस ये कॉलोनियां परिवार के साथ रहने के लिए काफी पसंद की जाती हैं. यहां 2BHK फ्लैट से लेकर शानदार मकानों तक कई विकल्प उपलब्ध हैं, जहाँ आप अपनी जरूरत और बजट के अनुसार घर खरीद सकते हैं.

आगरा

आज हम आपको आगरा के सबसे बेस्ट इलाके सिकंदरा क्षेत्र में टॉप 8 ऐसी कॉलोनीयों के बारे में बताएंगे जहाँ आप अपने सपनों का घर ले सकते हैं. यह कॉलोनीयां अपने सुंदर मकान, स्वच्छ वातावरण और सुरक्षा के लिहाज से नंबर 1 मानी जाती हैं. सिकंदरा के पश्चिम पुरी चौराहे से कुछ कदमों की दूरी पर है कृष्णा अपार्टमेंट, जो अपने आकर्षित फ्लैट के लिए क्षेत्र में मशहूर कॉलोनी है. यहाँ आप आसानी से अपने पसंद का फ्लैट ले सकते हैं.

आगरा

आगरा में उत्तमगिरी बिल्डर ने एक नई कॉलोनी काटी है जिसका नाम उत्तमगिरी आर्किड रखा गया है. यह कॉलोनी शास्त्रीपुरम में बनी हुई है. यहाँ का सुंदर पार्क आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है. यहाँ भी आप अपने आशियाना बना या खरीद सकते हैं.

आगरा

आगरा के शास्त्रीपुरम में स्थित शिव अपार्टमेंट सबसे बेस्ट माने जाते हैं. यह अपार्टमेंट क्षेत्र का सबसे पुराना अपार्टमेंट माना जाता है. यहाँ सीसीटीवी कैमरे और गेट मेन की व्यवस्था भी है. अगर आप फ्लेट लेना पसंद करते है, तो यह स्थान भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

आगरा

आगरा के पश्चिम पुरी क्षेत्र में स्थित निखिल एंकलेव कॉलोनी गेट बंद कॉलोनी है. यहाँ रहने के लिए कई तरह के मकान उपलब्ध है जिसमे 2BHK और 3BHK शामिल है. यहाँ 24 घंटे गार्ड की मौजूदगी रहती है.

आगरा

सिकंदरा क्षेत्र के नगला चुचाना से पहले द्वारिका कॉलोनी बनी हुई है. यह एक शांत प्रिय कॉलोनी है आस पास कम आबादी होने के कारण यहाँ का वातावरण शांत और स्वच्छ प्रतीत होता है. यहाँ भी कई तरह के मकान खाली है जिन्हे आप खरीद सकते हैं.

आगरा

आगरा के कारगिल पेट्रोल पम्प के पास देवीराम हलवाई के सामने वाले रोड पर उत्तमगिरी एक्सटेंशन कॉलोनी है. यह अपने आकर्षित घरों के लिए मशहूर है. कॉलोनी में एक ही गेट प्रवेश और निकासी के लिए है. जहाँ हर वक़्त गार्ड रहता है. बिना एंट्री के किसी की भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है…

आगरा

आगरा के सिकंदरा स्थित कारगिल पेट्रोल पम्प के पास ऋषि पुरम कॉलोनी बनी हुई है. यह कॉलोनी में प्रवेश के लिए अलग अलग दो द्वार बने हुए है. कॉलोनी में एक पार्क बना है जो बच्चों के लिए काफी पसंद की जगह साबित हो सकती है. आप आसानी से यहाँ अपने पसंद का मकान खरीद कर रह सकते हैं…

आगरा

सिकंदरा क्षेत्र के कारगिल पेट्रोल पम्प के पास शिवम एलीगेंट अपार्टमेंट बने हुए हैं. हालांकि, इसमें अधिकतर फ्लेट बिक चुके हैं. वर्तमान में कुछ ही फ्लैट यहाँ शेष बचे हुए हैं. यह रोड के पास होने के कारण सबसे बेस्ट लोकेशन माना जाता है. यहाँ सीसीटीवी, गार्ड हर तरह की सुविधा उपलब्ध है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *