Sun. May 10th, 2026

Csk Vs Lsg Live Score:लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 150 के पार, शाहबाज और हिम्मत क्रीज पर – Csk Vs Lsg Ipl Live Score: Chennai Super Kings Vs Lucknow Super Giants Today Match Scorecard Updates

ipl 6c013381662cea64f1ddceff3d1df954

05:02 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 150 के पार

सीएसके के खिलाफ लखनऊ का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया है। लखनऊ के लिए शाहबाज अहमद और हिम्मत सिंह क्रीज पर मौजूद हैं।

04:41 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: मार्करम रन आउट

लखनऊ की पारी लड़खड़ा गई है और उसने 130 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए हैं। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार थ्रो कर एडेन मार्करम को रन आउट किया जो सात गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। 

04:29 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को चौथा झटका

ऋषभ पंत 12 गेंदों में 15 रन बनाकर जैमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए।

04:25 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: इंग्लिस शतक से चूके

जैमी ओवरटन ने इंग्लिस को आउट कर लखनऊ को तीसरा झटका दिया है। जोश इंग्लिस ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं। 

04:11 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका

नूर अहमद ने निकोलस पूरन को आउट कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया है। पूरन तीन गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। जोश इंग्लिस हालांकि, क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:58 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: सीएसके को पहली सफलता

अंशुल कंबोज ने मिचेल मार्श को आउट कर सीएसके को पहली सफलता दिलाई है। मार्श और इंग्लिस के बीच शानदार साझेदारी हो रही थी, लेकिन कंबोज ने इसे तोड़ा। मार्श 10 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। 

03:54 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: इंग्लिस का अर्धशतक

जोश इंग्लिस ने सीएसके के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखते हुए अर्धशतक लगा दिया है। इंग्लिस और मार्श के बीच दमदार साझेदारी जारी है।

03:46 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की तेज शुरुआत

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने लखनऊ को तेज शुरुआत दिलाई है। इन दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही सीएसके के गेंदबाजों को दबाव में रखा है। लखनऊ ने तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 40 रन बनाए हैं। 

03:31 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।

03:09 PM, 10-May-2026

CSK vs LSG Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अक्षत रघुंशी, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, आवेश खान, अब्दुल समद, मणिमरन सिद्धार्थ, मयंक यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।

इम्पैक्ट सब: गुरजपनीत सिंह, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, आकाश मधवाल।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *