Sun. May 10th, 2026

गुजरात के दौरे पर पीएम मोदी:जामनगर में किया रोड शो; बोले- बंगाल के नतीजे से देशभर के लोगों को मिली राहत – Bengal Results Have Given Relief To People Across Country, Means Suffering There Was Immense: Pm Modi

bengal results have given relief to people across country means suffering there was immense pm 7cca2

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे पर पहुंच गए हैं। इस दौरान उन्होंने जामनगर में एक रोड-शो भी किया। बता दें कि, पीएम मोदी पीएम मोदी सोमवार, 11 मई को सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें- क्या इंस्टाग्राम से गायब हुई राहुल-विजय की रील?: कांग्रेस ने सरकार पर लगाया आरोप, मंत्रालय ने कही ये बात

सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे पीएम

सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। यहां प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी वडोदरा जाएंगे, जहां सरदारधाम हॉस्टल का उद्घाटन करेंगे। हॉस्टल में एक-एक हजार लड़के लड़कियों के लिए रहने की सुविधा मिलेगी।

बंगाल चुनाव के नतीजों पर भी बोले प्रधानमंत्री

जामनगर में अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन नतीजों से पूरे देश के लोगों को राहत मिली है, जिससे यह साफ होता है कि वहां की जनता काफी समय से परेशान थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई चुनाव देखे और जीते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के चुनाव जैसा असर बहुत कम देखने को मिलता है। उनके अनुसार, देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इन नतीजों की चर्चा हो रही है और बड़े-बड़े लोग इस पर ध्यान दे रहे हैं। हाल ही में घोषित पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 294 में से 207 सीटें जीत लीं। इस जीत के साथ ही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस की 15 साल पुरानी सरकार खत्म हो गई। तृणमूल कांग्रेस को इस चुनाव में केवल 80 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- तमिलनाडु की सियासत: विजय सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल होगी कांग्रेस, निकाय और लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे साथ

भाजपा कार्यकर्ताओं और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में करीब 300 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान गंवाई है, जिसे उन्होंने बड़ा बलिदान बताया। उनके मुताबिक, इन चुनाव नतीजों से यह संकेत मिलता है कि राज्य की जनता बदलाव चाहती थी। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के नतीजे विशेषज्ञों के लिए अध्ययन का विषय हो सकते हैं, क्योंकि लोगों ने बार-बार एक ही पार्टी पर भरोसा जताया है। भाजपा ने यहां सभी 15 नगर निगम और 34 में से 33 जिला पंचायतों में जीत दर्ज की है।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *