Tue. May 12th, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अर्जेंटीना की प्रारंभिक टीम घोषित, लियोनेल मेसी शामिल

1f1dc53c5ae2dc441bde1861359c5952 16707265321

नई दिल्ली। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी 55 सदस्यीय प्रारंभिक टीम का ऐलान कर दिया है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में अगले महीने शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में अर्जेंटीना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान लियोनेल मेसी को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

हालांकि मुख्य कोच लियोनेल स्कॉलोनी ने साफ किया है कि वर्ल्ड कप में मेसी के खेलने का अंतिम फैसला पूरी तरह इंटर मियामी के इस स्टार फॉरवर्ड पर निर्भर करेगा।

वहीं स्टार खिलाड़ी पाउलो डायबाला को इस प्रारंभिक टीम में जगह नहीं मिली है, जिसने फुटबॉल फैंस को चौंका दिया।

अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप जे में रखा गया है, जहां उसका मुकाबला अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया और जॉर्डन से होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगी।

अर्जेंटीना की प्रारंभिक टीम
गोलकीपर:
एमिलियानो मार्टिनेज, जेरोनिमो रूली, जुआन मुस्सो, वाल्टर बेनिटेज, फाकुंडो कैंबेसेस, सैंटियागो बेल्ट्रान

डिफेंडर्स:
अगस्टिन गुए, गोंजालो मोंटियल, नाहुएल मोलिना, निकोलस कापाल्डो, केविन मैक एलिस्टर, लुकास मार्टिनेज क्वार्टा, मार्कोस सेनेसी, लिसांद्रो मार्टिनेज, निकोलस ओटामेंडी, जर्मन पेजेला, लियोनार्डो बालेर्दी, क्रिस्टियन रोमेरो, लाउतारो डे लो लो, जायद रोमेरो, फाकुंडो मेडिना, मार्कोस अकुना, निकोलस टैग्लियाफिको, गैब्रियल रोजास

मिडफील्डर्स:
मैक्सिमो पेरोनी, लिआंड्रो परेडेस, गुइडो रोड्रिगेज, अनिबाल मोरेनो, मिल्टन डेलगाडो, एलन वरेला, एज़ेक्विएल फर्नांडीज, रोड्रिगो डी पॉल, एक्सेक्विएल पलासियोस, एंजो फर्नांडीज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, जियोवानी लो सेल्सो, निकोलस डोमिंगेज, एमिलियानो बुएंडिया, वेलेंटिन बार्को

फॉरवर्ड्स:
लियोनेल मेसी, निकोलस पाज, फ्रैंको मस्तांतोनो, थियागो अल्माडा, टोमास अरांडा, निकोलस गोंजालेज, एलेजांद्रो गर्नाचो, जूलियानो सिमियोने, माटियास सोली, क्लाउडियो एटक्सेफेरी, जियानलुका प्रेस्टिनी, सैंटियागो कास्त्रो, लाउतारो मार्टिनेज, जोस मैनुअल लोपेज, जूलियन अल्वारेज और माटेओ पेलेग्रिनो।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *