Apra Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह की एकादशी तिथि भगवान विष्णु की पूजा-उपासना के लिए बहुत ही विशेष मानी जाती है, जिसको अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी इस बार 13 मई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी. संयोग कहें या अशुभ संयोग इस दिन 10 मई से शुरू हुआ पंचक का साया भी रहेगा. ऐसे में ज्योतिषियों के मुताबिक, यह संयोग अपरा एकादशी के दिन बन तो रहा है लेकिन इस दौरान कुछ सावधानी बरतने की भी सलाह दी जा रही है. तो आइए जानते हैं कि अपरा एकादशी के दिन कौन सी गलतियों से सावधान रहना होगा.
न करें ये कार्य
1. दक्षिण दिशा की यात्रा से बचें
पंचक के दौरान अपरा एकादशी पड़ रही है. इसलिए इस दिन दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना जाता है. अगर बहुत जरूरी हो, तो पूजा-पाठ करके ही निकलें.
2. लकड़ी या फर्नीचर से जुड़े काम न करें
घर में पलंग, फर्नीचर या लकड़ी का सामान खरीदना या बनवाना इस समय टालना बेहतर माना जाता है.
3. छत या घर का निर्माण कार्य शुरू न करें
पंचक में घर की छत डालना या निर्माण से जुड़े बड़े काम शुरू करना शुभ नहीं माना जाता है.
4. अग्नि से जुड़े कार्यों में सावधानी रखें
किचन या आग से जुड़े काम करते समय सतर्क रहें. मान्यता है कि इस दौरान आग से जुड़ी घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है.
5. किसी भी तरह का जोखिम भरा काम टालें
इस दिन बड़े निवेश, नया बिजनेस शुरू करना या जोखिम वाले फैसले लेने से बचना चाहिए.
6. काले रंग का इस्तेमाल न करें
अपरा एकादशी पर पंचक का साया पड़ने के कारण इस दिन काले रंग का इस्तेमाल ना करें.
क्या करें
– भगवान विष्णु की पूजा करें और अपरा एकादशी का व्रत रखें
– ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें.
– जरूरतमंदों को दान करें, खासकर अन्न और वस्त्र.
– मन शांत रखें और विवादों से दूर रहें.
—- समाप्त —-
