Tue. May 12th, 2026

सुवेंदु और हिमंता की वायरल फोटो ने बढ़ाई ममता खेमे की धड़कनें, लिखा- ‘समझने वालों के लिए इशारा काफी है!’

Suvendu Himanta 2026 05 78c3d7a810fc2f5ac4b856e424de945d

होमताजा खबरदेश

इशारों में सुवेंदु ने ऐसा कह दिया, हिमंता की पोस्ट से असम से बंगाल तक भूचाल

Last Updated:

Viral Post of Himanta and Suvendu: असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड जीत हासिल की है. इस जीत के बाद दोनों राज्यों में मुख्यमंत्रियों ने शपथ भी ले लिया. एक तरफ जहां बंगाल में भाजपा पहली बार सत्ता में आई है, तो दूसरी ओर असम में हैट्रिक लगाई है. बंगाल में सुवेंदु अधिकारी तो असम हिमंता सरमा ने मुख्यमंत्री पद का शपथ लिया. अब दोनों नेताओं का एक्स पर दिलचस्प पोस्ट वायरल हो रहा है.

इशारों में सुवेंदु ने ऐसा कह दिया, हिमंता की पोस्ट से असम से बंगाल तक भूचालZoom

इशारों में घुसपैठियों को चेतावनी.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सुवेंदु अधिकारी के साथ एक फोटो पोस्ट की, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है. दोनों नेता बेहद खुश नजर आ रहे हैं और गले मिल रहे हैं. हिमंता ने कैप्शन में लिखा, ‘Bad days for….(You know who)’. इसमें उन्होंने सुवेंदु को टैग किया, जिसके जवाब में सुवेंदु ने मजाकिया लहजे में लिखा, ‘No Prizes for Guessing, I guess 😄’. इस छोटे से एक्स पर पोस्ट-रिपोस्ट ने बंगाल के सियासी गलियारों में खलबली मचा दी है. राजनीतिक जानकार इसे राज्य के विपक्षी खेमे के लिए एक बड़ी चेतावनी मान रहे हैं. इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनते ही बंगाल के सरकारी सिस्टम को बदलने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.

राजनीतिक एक्सपर्ट इसे दूसरे नजर से देख रहे हैं. उनका मानना है कि असम की हिमंता बिस्वा सरमा सरकार और पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार के बीच बढ़ता समन्वय बांग्लादेशी घुसपैठ, अवैध प्रवासियों और सीमा पार से होने वाली अव्यवस्था के खिलाफ एक नई सख्ती का संकेत है. असम पहले से ही डिटेंशन कैंपों और घुसपैठ विरोधी कड़े कदमों के लिए जाना जाता है. अब बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इन दोनों प्रमुख पूर्वी राज्यों द्वारा साझा रणनीति अपनाए जाने की उम्मीद है, जिससे सीमा सुरक्षा और जनसांख्यिकीय नियंत्रण के मुद्दों पर क्षेत्रीय स्तर पर एक अधिक सुदृढ़ और एकीकृत दृष्टिकोण देखने को मिल सकता है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *