Wed. May 13th, 2026

Prateek Yadav Death LIVE: प्रतीक यादव की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजी गई, निधन पर समाजवादी पार्टी ने जताया दुख – prateek yadav death live updates akhilesh yadav brother samajwadi party aparna lucknow mdsb ntc

6a03e523bd534 aparna yadav prateek yadav 134236892

Prateek Yadav Death LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और SP प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. उनकी उम्र 38 साल थी. प्रतीक यादव बीजेपी लीडर अपर्णा यादव के पति थे और पिछले कुछ दिनों पारिवारिक कलह की खबरें भी सामने आई थीं. प्रतीक को आज यानी बुधवार सुबह करीब 6 बजे इलाज के लिए लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पिछले कुछ वक्त से प्रतीक यादव बीमार चल रहे थे. कुछ हफ़्ते पहले, उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां अखिलेश यादव भी उनसे मिलने गए थे. जब उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ, तो उन्हें वापस घर ले आया गया था.

प्रतीक यादव की मौत की मौत के पीछे की वजह कौन सी बीमारी है, अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *