Sat. May 16th, 2026

तीसरा बच्चा लाओ ₹30,000 पाओ! चौथे बच्‍चे पर मिलेगा 40000 का इनाम, भारत के इस राज्‍य ने लॉन्‍च की स्‍कीम

family 2026 05 33a598d13ce4af025fb1522a0f5d28ce

होमताजा खबरदेश

तीसरे पर ₹30000, चौथा हुआ तो ₹40000, भारत के इस राज्‍य में स्‍कीम लॉन्‍च

Last Updated:

मुख्‍यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश में घटती आबादी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. राज्य सरकार अब तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. मुख्यमंत्री का कहना है कि घटती जन्म दर भविष्य में आर्थिक विकास के लिए खतरा बन सकती है.

तीसरे पर ₹30000, चौथा हुआ तो ₹40000, भारत के इस राज्‍य में स्‍कीम लॉन्‍चZoom

तीसरे बच्‍चें पर 30 हजार रुपाए और चौथे बच्‍चे पर 40 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा.

Special Schemes for Children: अभी तक आपने सुना होगा कि दूसरे से तीसरा बच्‍चा हुआ तो आपको किसी भी सरकारी स्‍कीम का फायदा आपको नहीं मिलेगा. लेकिन, अब आप भारत के इस खास राज्‍य में रहते हैं तो आपके ऊपर यह बात लागू नहीं होगी. उल्‍टा दो से अधिक बच्‍चे होने पर आपको खासतौर पर इनाम दिया जाएगा. जी हां, तीसरे बच्‍चे पर आपको 30 हजार रुपए सरकार की तरफ से मिलेंगे. वहीं, चौथे बच्‍चे पर यह इनाम बढ़कर 40 हजार रुपए हो जाएगा. यदि तीसरा और चौथा बच्‍चा होने पर आपको 70 हजार रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे.

दरअसल, यह योजना आंध्र प्रदेश की तरफ से लॉन्‍च की गई है. इस योजना की घोषणा खुद मुख्‍यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने की है. राज्य में घटती आबादी को लेकर चिंता जहिर करते हुए उन्‍होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद देगी. इस योजना की पूरी जानकारी अगले एक महीने में जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने यह घोषणा श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में आयोजित एक जनसभा के दौरान की है. वह यहां स्वर्ण आंध्र–स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

आर्थिक हालात के कारण छोटे परिवार
इस दौरान उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज मिलकर जन्म दर बढ़ाने की दिशा में काम करे. यहां दिलचस्प बात यह है कि पहले चंद्रबाबू नायडू जनसंख्या नियंत्रण के पक्ष में रहे हैं, लेकिन अब उन्होंने अपनी सोच में बदलाव की बात कही है. उनका कहना है कि राज्य में तेजी से बदलते सामाजिक और आर्थिक हालात के कारण परिवार छोटे होते जा रहे हैं. कई दंपति केवल एक ही बच्चा पैदा कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दूसरा बच्चा तभी चाहते हैं जब पहला बच्चा बेटा न हो. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि इन वजहों से राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर प्रभावित हो रही है.

टीएफआर का 2.1 होना है जरूरी
उन्होंने बताया कि किसी भी समाज की आबादी को स्थिर बनाए रखने के लिए कुल प्रजनन दर यानी टीएफआर का 2.1 होना जरूरी माना जाता है. अगर यह दर इससे नीचे चली जाती है तो भविष्य में बुजुर्ग आबादी बढ़ने लगती है और काम करने वाली युवा आबादी कम हो जाती है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के कई देशों में घटती आबादी और बढ़ती बुजुर्ग संख्या आर्थिक विकास के लिए बड़ी चुनौती बन चुकी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भारत के कुछ राज्यों में भी ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है.

दूसरे बच्‍चे पर मिलेगा 25 हजार का इनाम
इससे पहले भी आंध्र प्रदेश सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर 25 हजार रुपये देने के प्रस्ताव पर विचार कर चुकी है। मार्च में विधानसभा में नायडू ने इस योजना का जिक्र किया था. अपने भाषण में सीएम चंद्र बाबू नायडू नायडू ने यह भी कहा कि बच्चों को बोझ नहीं, बल्कि देश और समाज की ताकत के रूप में देखना चाहिए. उन्होंने भरोसा जताया कि ज्यादा युवा आबादी भविष्य में राज्य की आर्थिक प्रगति को मजबूत बनाएगी.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *