सुवेंदु का ‘UP’ वाला एक्शन, एक ही झटके में साफ हो गई सालों की अवैध गंदगी
Last Updated:
Bulldozer Action at Howrah Station: पश्चिम बंगाल में अवैध कब्जाधारियों पर ‘बुलडोजर एक्शन’ शुरू हो गया है. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हावड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास से अवैध निर्माण और अतिक्रमण को जमींदोज कर दिया गया. बुलडोजर की इस धमक से इलाके में हड़कंप मचा है. राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि हावड़ा के बाद अब सियालदह स्टेशन के आसपास के इलाके भी प्रशासन के रडार पर हैं. नई सरकार कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
हवड़ा स्टेशन के इलाके में बुलडोजर एक्शन
कोलकाता: पुलिस वही, प्रशासन भी वही, लेकिन एक्शन बिलकुल नया. जी हां… बंगाल में नई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक्शन शुरु हो चुकी है. सरकारी जमीन पर कब्जा कर सालों से बैठने वाले या तो खुद जमीन खाली कर दें या फिर बुलडोजर एक्शन होगा. वैसे ही जैसा कि हावड़ा स्टेशन के आसपास के इलाकों में होता है. अगर, आप हावड़ा स्टेशन पर गए होंगे तो देखा ही होगा कि कैसे अवैध कब्जों की वजह से लोगों का पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता था. अबकी जाइये तो सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करिए कि कैसा दिखता है हवाड़ा स्टेशन का नया रूप. जी हां, बंगाल में दीदी नहीं ‘दादा’ की सरकार आ गई है और अब अवैध अतिक्रमणकारियों की खैर नहीं है!
अधिकारियों के मुताबिक, हावड़ा स्टेशन के कंजस्टेड (भीड़भाड़ वाले) इलाकों में नगर निगम की टीमों ने भारी मशीनों और बुलडोजर के साथ मिलकर यह महा-अभियान चलाया. इस दौरान किसी भी तरह के विरोध या हंगामे से निपटने के लिए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी. हावड़ा में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अब प्रशासन की नजर सियालदह रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों पर टिक गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जल्द ही वहां भी सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे और इस सफाई अभियान का दायरा पूरे शहर के प्रमुख ट्रांसपोर्ट हब तक बढ़ाया जाएगा.
हवड़ा में बुलडोजर एक्शन.
मंत्री दिलीप घोष की दो-टूक चेतावनी
अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे इस राज्यव्यापी अभियान के बीच, पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने अवैध कब्जाधारियों को खुली और कड़ी चेतावनी दी है. खड़गपुर में पत्रकारों से बात करते हुए घोष ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक या सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, ‘सरकार ने सत्ता संभालने के पहले ही दिन से अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी थी.’ मंत्री ने अतिक्रमणकारियों से अपील की है कि वे या तो अपने कारोबार को कानूनी ढांचे के दायरे में लाएं या फिर स्वेच्छा से सरकारी जमीन खाली कर दें. उन्होंने साफ किया कि अगर वे खुद नहीं हटेंगे, तो प्रशासन उन्हें जबरन हटाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि वैध और कानूनी कारोबारियों को प्रशासन का पूरा समर्थन मिलेगा.
क्यों लिया गया यह सख्त फैसला?
प्रशासन ने साफ किया है कि यह कड़ा कदम आम लोगों की सुरक्षा और शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए उठाया जा रहा है. घनी आबादी वाले इलाकों में समय के साथ अवैध निर्माण काफी खतरनाक रूप से बढ़ गए हैं. हाल ही में कोलकाता के तिलजला इलाके में एक भयानक अग्निकांड हुआ था, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही असुरक्षित और भीड़भाड़ वाले अवैध निर्माणों को लेकर चिंताएं बढ़ गई थीं, जिसके बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है.
पश्चिम बंगाल में हाल ही में बुलडोजर एक्शन कहां देखने को मिला है?
प्रशासन ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हावड़ा रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाकों में अवैध कब्जों और अनधिकृत निर्माणों को हटाने के लिए बड़ा बुलडोजर एक्शन लिया है.
हावड़ा के बाद प्रशासन का अगला निशाना कौन सा इलाका है?
अधिकारियों के अनुसार, हावड़ा में कार्रवाई के बाद अब प्रशासन के रडार पर सियालदह रेलवे स्टेशन के आसपास के इलाके हैं, जहां जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा.
अवैध कब्जों को लेकर मंत्री दिलीप घोष ने क्या चेतावनी दी है?
मंत्री दिलीप घोष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सरकारी जमीन पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि वे खुद जगह खाली कर दें, अन्यथा प्रशासन जबरन कार्रवाई करेगा.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें
