04:38 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: कोहली आउट हुए
आरसीबी को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा है। कोहली अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे, लेकिन चहल ने उन्हें अपना शिकार बनाया। कोहली 37 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
04:36 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी के 150 रन पूरे
कोहली और वेंकटेश के बीच साधेदारी जारी है जिससे आरसीबी की टीम बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो गई है। आरसीबी ने 15वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा छू लिया है।
04:31 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: विराट कोहली का अर्धशतक
विराट कोहली और वेंकटेश अय्यर इस समय क्रीज पर मौजूद हैं। कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 45 रन और जैकब बेथेल ने 11 रन का योगदान दिया, लेकिन दोनों ही बल्लेबाज हरप्रीत बरार की बेहतरीन गेंदबाजी का शिकार होकर पवेलियन लौट गए।
04:16 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: पडिक्कल अर्धशतक से चूके
हरप्रीत बरार ने देवदत्त पडिक्कल को आउट किया जो अर्धशतक लगाने से चूक गए। पडिक्कल 25 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। पडिक्कल और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी हुई।
03:59 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: पावरप्ले समाप्त
आरसीबी ने पावरप्ले समाप्त होने तक एक विकेट पर 61 रन बनाए। इस दौरान टीम को जैकब बेथेल के रूप में एकमात्र झटका लगा। फिलहाल कोहली और पडिक्कल क्रीज पर हैं और इन दोनों के बीच साझेदारी पनप रही है।
03:43 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी को पहला झटका
हरप्रीत बरार ने जैकब बेथेल को आउट कर आरसीबी को पहला झटका दिया है। बेथेल सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए।
03:31 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: आरसीबी की पारी शुरू
पंजाब किंग्स के खिलाफ आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। आरसीबी के लिए विराट कोहली और जेकेब बेथेल क्रीज पर मौजूद हैं।
03:07 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे।
आरसीबी: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (कप्तान और विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट सब: रासिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान।
03:02 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। पंजाब की टीम में बरार और लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है। आरसीबी की टीम में रजत की जगह सुयश और डफी की जगह रोमारियो आए हैं।
02:54 PM, 17-May-2026
PBKS vs RCB Live Score: जितेश करेंगे कप्तानी
आरसीबी के नियमित कप्तान रजत पाटीदार पंजाब के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह जितेश शर्मा इस मैच में कप्तानी करेंगे।
