11:15 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को चौथा झटका
दिल्ली को चौथा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जायसवाल के हाथों स्टब्स के कैच कराया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अक्षर का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।
11:06 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका केएल राहुल के रूप में शनाका ने दिया। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज को बोल्ड किया। वह 42 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 15 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 142 रन है।
10:49 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका
दिल्ली को दूसरा झटका आर्चर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों साहिल परख को कैच कराया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। अब केएल राहुल का साथ देने कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। केएल अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और 53 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
10:37 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: अभिषेक 51 रन बनाकर आउट
अभिषेक पोरेल अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें बृजेश शर्मा ने फरेरा के हाथों कैच कराया। अब केएल राहुल का साथ देने साहिल परख आए हैं।
10:35 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: अभिषेक का अर्धशतक
अभिषेक पोरेल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह केएल राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।
10:14 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: शुरुआती छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 72/0
पावरप्ले समाप्त हो चुका है और दिल्ली ने बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए हैं। अभिषेक पोरेल 38 और केएल राहुल 26 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
10:11 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: पोरेल-राहुल की साझेदारी
अभिषेक पोरेल और केएल राहुल के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। राजस्थान को पहले विकेट की तलाश है।
09:40 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: दिल्ली की पारी शुरू
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। केएल राहुल और अभिषेक पोरेल क्रीज पर मौजूद हैं।
09:26 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: राजस्थान ने दिल्ली को दिया 194 रनों का लक्ष्य
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 194 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने ध्रुव जुरेल और रियान पराग की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 193 रन बनाए। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने चार विकेट लिए जबकि लुंगी एनगिडी और माधव तिवारी ने दो-दो विकेट झटके।
09:04 PM, 17-May-2026
DC vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका
राजस्थान को छठा झटका माधव तिवारी ने दिया। उन्होंने शुभम दुबे को पवेलियन भेजा। वह सिर्फ पांच रन बना सके। अब दसुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 174 रन है।
