सिंधिया ने बीवी के लिए सिक्किम में खरीदा ड्रेस, फर्राटेदार नेपाली सुन सब हैरान
Last Updated:
Jyotiraditya Scindia Sari Shopping Video: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सिक्किम दौरे का एक वीडियो वायरल है. इसमें वह पत्नी के लिए पारंपरिक चुबा वस्त्र खरीदते दिख रहे हैं. कुछ लोग इसे साड़ी बता रहे हैं. इस दौरान वह नेपाली में बातचीत कर रहे हैं. उनका नेपाल के शाही परिवार से खास जुड़ाव रहा है. इसी बहाने फिर से इसकी चर्चा हो रही है.
ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों सिक्किम के दौरे पर हैं. फोटो- वायरल वीडियो
Jyotiraditya Scindia Sari Shopping Video: केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों सिक्किम दौरे को लेकर चर्चा में हैं. उनके दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सिंधिया एक स्थानीय दुकान में अपनी पत्नी के लिए खास पारंपरिक ड्रेस खरीदते नजर आ रहे हैं और वीडियो कॉल के जरिए पसंद-नापसंद भी पूछते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनकी फर्राटेदार नेपाली भाषा ने लोगों का खास ध्यान खींचा.
हालांकि सोशल मीडिया पर इस ड्रेस को लेकर भी चर्चा छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने इसे साड़ी बताया, जबकि कई लोगों ने दावा किया कि यह दरअसल सिक्किम और हिमालयी क्षेत्रों में पहना जाने वाला पारंपरिक परिधान ‘चुबा’ (Chuba) है. यही वजह है कि वीडियो सिर्फ खरीदारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सिंधिया के नेपाली कनेक्शन को लेकर भी सवाल उठने लगे.
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया का नेपाली संस्कृति और भाषा से गहरा रिश्ता माना जाता है. उनकी मां स्वर्गीय राजमाता माधवी राजे सिंधिया नेपाल के प्रभावशाली राणा शाही परिवार से थीं. बताया जाता है कि इसी पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण सिंधिया बचपन से नेपाली भाषा और संस्कृति से परिचित रहे हैं.
View this post on Instagram
