Sun. May 24th, 2026

Falta Election Result Live: ‘फाल्टा में भाग खड़े हुए टीएमसी के लोग, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं’ चुनाव रिजल्ट पर दिलीप घोष

Falta Bypolls 2026 05 7b781a24876ec48659c586d518898f07

होमताजा खबरदेश

LIVE: ‘फाल्टा में भाग खड़े हुए टीएमसी के लोग, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं’

Last Updated:

Falta Assembly Election Result Live: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट के नतीजों पर आज देशभर की नजरें टिकी हैं. इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं …और पढ़ें

LIVE: 'फाल्टा में भाग खड़े हुए टीएमसी के लोग, बीजेपी का कोई मुकाबला नहीं' Zoom

फाल्टा विधानसभा सीट के नतीजों पर आज देशभर की नजरें टिकी हैं.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की चर्चित फाल्टा विधानसभा सीट के नतीजों पर आज देशभर की नजरें टिकी हैं. यहां वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई और कुछ ही घंटों में शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है. अंतिम नतीजे दोपहर या शाम तक घोषित किए जा सकते हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सुवेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने फाल्टा में बीजेपी की बड़ी जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा कि फाल्टा में कोई लड़ाई नहीं हुई. टीएमसी के लोग भाग खड़े हुए और अब बस नतीजों का इंतजार है.

चुनाव आयोग ने 29 अप्रैल को हुई वोटिंग के दौरान कथित गड़बड़ियों और चुनावी प्रक्रिया में गंभीर उल्लंघन की शिकायतों के बाद फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया था. यहां कई मतदान केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर इत्र जैसी चीज़ छिड़कने और मशीनों पर चिपकने वाला टेप लगाने के आरोप सामने आए थे. इन आरोपों ने राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद चुनाव आयोग ने पूरे निर्वाचन क्षेत्र में दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था.

इसके बाद गुरुवार को यहां रीपोलिंग कराई गई, जो शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस क्षेत्र की 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के अनुसार, यहां शाम 5 बजे तक 86.11 प्रतिशत वोटर्स ने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कि काफी ज्यादा है.

इस सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी थी, जिससे बीजेपी उम्मीदवार देबांगशु पांडा की जीत लगभग तय मानी जा रही है. हालांकि जहांगीर खान की नाम वापसी की यह घोषणा सिर्फ एक औपचारिकता ही बनकर रह गई, क्योंकि गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर उनका नाम अभी भी दिखाई दे रहा था. ऐसे में सवाल यही बरकरार है क्या पश्चिम बंगाल की तरह फाल्टा में भी बीजेपी का झंडा लहराएगा या फिर टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान का खेला कोई काम करेगा.

Falta Election Result Live: ‘फाल्टा में कोई मुकाबला नहीं, भाग खड़े हुए टीएमसी के लोग…’ दिलीप घोष ने किया बीजेपी की जीत का दावा

पश्चिम बंगाल के फाल्टा में हुई रीपोलिंग की मतगणना पर वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा, ‘जनता का परिणाम सबको मालूम है. कोई लड़ाई नहीं हुई. टीएमसी के लोग भाग खड़े हुए और अब परिणाम की प्रतीक्षा तो वो भी आ जाएगा.’

Falta Chunav Result Live: फाल्टा में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने खूब लगाया जोर, झुक गया टीएमसी का पुष्पा

फाल्टा विधानसभा सीट पर कुल छह उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें बीजेपी के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुर रज्जाक मुल्ला , सीपीएम के संभूनाथ कुर्मी और निर्दलीय उम्मीदवार दीप हती और चंद्रकांत रॉय के अलावा टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान शामिल हैं. जहांगीर खान ने वोटिंग से ऐन पहले अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी. हालांकि रीपोलिंग के दौरान ईवीएम में उनका नाम भी दर्ज दिखा.

Falta Chunav Result Live: फाल्टा सीट पर भारी सुरक्षा के बीच हुई थी रीपोलिंग

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट के लिए सबसे पहले 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. उस दिन चुनाव में धांधली की बड़े पैमाने पर शिकायतें मिलने के बाद चुनाव आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में दोबारा वोटिंग कराने का आदेश दिया था. यह दोबारा वोटिंग पूरी तरह से सुरक्षा घेरे में कराई गई, जिसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 35 कंपनियां तैनात की गई थीं. किसी एक विधानसभा क्षेत्र के लिए यह तैनाती काफी ज्यादा मानी जाती है.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *