Sun. May 24th, 2026

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने शेयर किया ‘महंगाई डायन’ का वीडियो, ट्रोलिंग के बाद डिलीट किया पोस्ट – Aamir Khan Production Delete Peepli Live Mahangai dayan khae jaate hain Post tmovg

6a13123f3cdb1 aamir khan mahangai dayan khay jaat 245905733

इस वीकेंड बॉलीवुड गलियारों और सोशल मीडिया पर एक पुरानी, तीखी राजनीतिक व्यंग्य फिल्म अचानक से फिर से सुर्खियों में आ गई. आमिर खान प्रोडक्शंस ने साल 2010 में आई अपनी मशहूर फिल्म ‘पीपली लाइव’ के एक बेहद फेमस गाने ‘महंगाई डायन’ को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की. हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया गया.

दरअसल इस पोस्ट के जरिए दर्शकों और फैंस को यह याद दिलाने की कोशिश की गई थी कि सिनेमा में दिखाए गए कुछ मुद्दे सिर्फ मनोरंजन या पुरानी यादें बनकर नहीं रह जाते, बल्कि वे आज के मौजूदा हालात पर भी एक सटीक होते है. हालांकि, महंगाई जैसे संवेदनशील मुद्दे पर किया गया यह पोस्ट प्रोडक्शन हाउस के लिए सिर दर्द बन गया.

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर तरह-तरह की राजनीतिक रिएक्शन देने शुरू कर दिए, जिसके बाद बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस को आखिरकार अपनी यह पोस्ट डिलीट करनी पड़ी.

आमिर खान प्रोडक्शंस की पोस्ट में क्या था?
दरअसल, आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल ‘X’ (पहले ट्विटर) हैंडल से 23 मई, 2026 को इस फिल्म का एक वीडियो क्लिप शेयर किया गया था. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया था, ‘उम्मीद है कि महंगाई डायन आखिरकार हमारा पीछा छोड़ देगी.’

इस पोस्ट में फिल्म का वही फेमस हिस्सा था जिसमें ‘हर महीना उछले पेट्रोल’ जैसी लाइनें स्क्रीन पर दिख रही थीं. इस एक छोटी सी लाइन और वीडियो ने तुरंत लोगों को 16 साल पुरानी उस फिल्म की याद दिला दी, जिसमें देश में बढ़ती महंगाई, ग्रामीण संकट, मीडिया के तमाशे और राजनीति पर बहुत ही जमीनी और तीखा व्यंग्य किया गया था.

सोशल मीडिया यूजर्स ने शुरू कर दी ट्रोलिंग
जैसे ही यह पोस्ट इंटरनेट पर सामने आई, वैसे ही ऑनलाइन दुनिया में राजनीतिक रिएक्शन की एक बाढ़ सी आ गई. यूजर्स ने इस मुद्दे को सीधे आज की सरकार और जांच एजेंसियों से जोड़कर आमिर खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘खान’ और वो भी देश के असली मुद्दों पर बात कर रहे हैं? अब बॉयकॉट और ED की छापेमारी के लिए तैयार हो जाइए.’ 

विवाद बढ़ता देख डिलीट करनी पड़ी पोस्ट
आमिर खान प्रोडक्शंस की इस पोस्ट पर जहां कुछ लोग महंगाई के मुद्दे का समर्थन कर रहे थे, वहीं बड़ी संख्या में लोग इसे राजनीतिक एजेंडा बताकर ट्रोल कर रहे थे. देखते ही देखते यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. अपनी इस पोस्ट के कारण पैदा हुए भारी विवाद और लगातार हो रही ट्रोलिंग को बढ़ता देख, प्रोडक्शन हाउस ने बैकफुट पर आना ही बेहतर समझा. आखिरकार, कुछ ही घंटों के भीतर आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपने ‘X’ हैंडल से इस वीडियो और पोस्ट को पूरी तरह से डिलीट कर दिया, हालांकि तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल चुके थे.

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *