11:00 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली की वापसी
दिल्ली को मैच में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने वापसी कराई है। कुलदीप ने रहाणे और रिंकू को पवेलियन भेजा। इसके बाद अक्षर ने तेजस्वी दहिया को बोल्ड किया। फिलहाल रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय क्रीज पर मौजूद हैं।
10:44 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कप्तान रहाणे का 31 गेंदों में पचासा
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। पॉवेल सात रन बनाकर क्रीज पर भी मौजूद हैं।
10:36 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कोलकाता को तीसरा झटका
कोलकाता को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन के रूप में लगा। वह सिर्फ दो रन बना सके। अब रहाणे का साथ देने रोवमन पॉवेल आए हैं।
10:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: मनीष पांडे आउट हुए
कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
10:18 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: फिन एलन आउट हुए
कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है।
09:51 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: कोलकाता की पारी शुरू
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।
09:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली ने कोलकाता को दिया 204 रनों का लक्ष्य
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। केकेआर के लिए सौरभ ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल, नरेन और वरुण के नाम एक-एक विकेट रहा।
09:10 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: अक्षर पटेल 39 रन बनाकर आउट
दिल्ली को चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को रिंकू के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 175 रन है।
08:37 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: दिल्ली को तीसरा झटका
दिल्ली को तीसरा झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 60 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।
08:27 PM, 24-May-2026
KKR vs DC Live Score: केएल राहुल का अर्धशतक
केएल राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर भी दो विकेट पर 100 के पार पहुंच गया। फिलहाल केएल का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मौजूद हैं।
