Mon. May 25th, 2026

हिमाचल में कब होगी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कार्यकारिणी का ऐलान? CM सुक्खू से जानिये, खुद ही सारा खुलासा किया

CM SUkhu 2025 08 e6354522791266bac4550fc6d977d1fc

Last Updated:

Himachal Congress News: हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी इसी महीने बनेगी, अध्यक्ष पद के लिए विनय कुमार, रोहित ठाकुर, विनोद सुल्तानपुरी, कुलदीप राठौर और आशीष बुटेल चर्चा में हैं.

ख़बरें फटाफट

कब होगी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कार्यकारिणी का ऐलान? CM ने खुद बतायाहिमाचल के सीएम सुक्खू.

शिमला. हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन इसी महीने किया जाएगा. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये एलान कर दिया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही नए प्रदेश अध्यक्ष की भी नियुक्ति की जा सकती है. प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी के लिए एक बार फिर से लॉबिंग तेज हो गई है. रविवार शाम को सीएम की दिल्ली दौड़ इसी ओर इशारा कर रही है. अध्यक्ष पद के लिए  कैबिनेट मंत्री से लेकर विधायकों तक कई नामों की चर्चा है.

कांग्रेस सूत्र बता रहे हैं कि विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, कैबिनेट मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक विनोद सुल्तानपुरी का नाम रेस में सबसे आगे है. इसके अलावा पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रहे कुलदीप राठौर और पूर्व सीपीएस आशीष बुटेल का नाम भी चर्चा में है. कुलदीप राठौर ठियोग से पहली बार विधायक चुनकर आए हैं जबकि आशीष बुटेल पालमपुर से दूसरी बार चुनकर विधान सभा पहुंचे हैं. फिलहाल अध्यक्ष पद के लिए जातीय समीकरण के मुताबिक विनय कुमार सबसे प्रबल दावेदार हैं. विनय कुमार पूर्व में सीपीएस भी रह चुके हैं.

कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि शिमला संसदीय क्षेत्र से ही नए अध्यक्ष की तैनाती हो सकती है, हालांकि कांग्रेस आलाकमान के सामने कई विकल्प हैं, वरिष्ठ नेताओं की फेहरिस्त भी काफी लंबी है. कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान रखकर नेताओं को जगह दी जाएगी. युवाओं को भी ख्याल रखा जाएगा.

नई कार्यकारिणी को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि इसी महीने कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 13 अक्तूबर को शिमला के रिज मैदान पर 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व. वीरभद्र सिंह की मूर्ति का अनावरण होना है, इसके बाद ही घोषणा की जाएगी. सीएम ने ये भी कहा कि इसी समारोह के चलते अब तक नई कार्यकारिणी की घोषणा नहीं की गई.इस साल के अंत में पंचायत चुनाव भी होने हैं, ऐसे में कांग्रेस आलाकमान राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा करने में अब देरी नहीं करेगा.

डिप्टी सीएम ने किया था इंकार

हाल ही में मंडी दौरे के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से भी कांग्रेस अध्यक्ष बनने को लेकर सवाल किया था तो उन्होंने अध्यक्ष बनने से इंकार कर दिया था. गौरतलब है कि बीते साल 2024 में कांग्रेस ने कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी और पूरा संगठन भंग कर दिया था. केवल प्रतिभा सिंह को ही अध्यक्ष पद पर अपना काम जारी रखने के लिए कहा था. तब से हिमाचल में प्रतिभा सिंह के सहारे ही पार्टी चल रही है. कई महीनों  के मंथन के बाद भी प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान नहीं हो पाया है.

authorimg

Vinod Kumar Katwal

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

homehimachal-pradesh

कब होगी प्रदेशाध्यक्ष की नियुक्ति और कार्यकारिणी का ऐलान? CM ने खुद बताया

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *