बिहार के मोकामा में जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले से पर्दा उठा दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी मौत फेफड़ा फटने (लंग रप्चर) और सीने की कई पसलियां टूटने (रिब फ्रैक्चर) के कारण हुई. ये चोटें इतनी गंभीर थीं कि इंटर्नल ब्लीडिंग हुई, जिससे मौत हो गई. दुलारचंद यादव के सीने पर जोरदार प्रहार या भारी दबाव पड़ा, जिससे उनकी पसलियां टूट गईं और फेफड़े में गंभीर चोट पहुंची.
—- समाप्त —-
