Thu. Mar 5th, 2026

Pm Modi Narendra Modi Reached Raipur Today On The Occasion Of Chhattisgarh Foundation Day – Amar Ujala Hindi News Live

parathhanamatara narathara matha na brahamakamara ka shata shakhara ka uthaghatana kaya d0908181e894

11:50 AM, 01-Nov-2025

राज्य के विकास से देश का विकास के मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित बनाने के अभियान में जुटे हैं। विकसित भारत की इस अहम यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्था की बहुत बड़ी भूमिका है। मैं बीते कई दशकों से आप सबके साथ जुड़ा हुआ हूं। मैं यहां अतिथि नहीं हूं, मैं आपका ही हूं।

11:45 AM, 01-Nov-2025

ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का पीएम ने किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का उद्घाटन किया, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक आधुनिक केंद्र है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा आज का दिन बहुत विशेष है। आज हमारा छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 साल पूरे कर रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और उत्तराखंड के भी 25 वर्ष पूरे हुए हैं। आज देश के और भी कई राज्य अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मैं इन सभी राज्यों के निवासियों को स्थापना दिवस को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

11:29 AM, 01-Nov-2025

पीएम मोदी ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में रोड शो किया।

11:21 AM, 01-Nov-2025

पीएम मोदी ने बच्चों से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक इलाज करा चुके 2500 बच्चों से बातचीत की।

11:15 AM, 01-Nov-2025

PM Modi in Raipur LIVE: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में पीएम की ‘दिल की बात’, 2500 बच्चों से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और दोनों उपमुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *