Sat. Mar 7th, 2026

ICAI CA September 2025 Result LIVE: तैयार रखें रोल नंबर, कुछ घंटों में जारी होगा सीए रिजल्ट, icai.org पर देखें अपडेट

CA Result 2025 Date 2025 11 f365518d24c0d011788cb56827f70a89

नई दिल्ली (ICAI CA September 2025 Result LIVE). इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया सितंबर 2025 में आयोजित हुई सीए परीक्षा के परिणाम आज जारी करेगा. सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन यानी तीनों सीए कोर्स के रिजल्ट आज ही ऑफिशियल वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपलोड किए जाएंगे. आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर जैसी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी.

सीए रिजल्ट 2025 आज अलग-अलग समय पर घोषित होंगे. उम्मीदवार अपने कोर्स के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकेंगे. सीए फाइनल और इंटरमीडिएट कोर्स का रिजल्ट दोपहर 2 बजे के आस-पास जारी होने की उम्मीद है, जबकि फाउंडेशन कोर्स का रिजल्ट शाम 5 बजे के करीब जारी होगा.. सीए परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन करना होगा. सीए परीक्षा दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. इसमें सफल होकर प्रोफेशनल करियर ग्राफ बेहतर होगा.

आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 कब आएगा?

आईसीएआई ने नोटिस जारी कर सीए सितंबर 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित करने की पुष्टि की है. परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित की गई थीं.

परिणाम जारी होने का समय (3 नवंबर 2025)

सीए कोर्स का नाम सीए रिजल्ट का समय
सीए फाइनल 2025 रिजल्ट दोपहर 2 बजे
सीए इंटरमीडिएट रिजल्ट दोपहर 2 बजे
सीए फाउंडेशन रिजल्ट शाम 5 बजे

सीए परीक्षा कब हुई थी?

सीए परीक्षा सितंबर 2025 में अलग-अलग डेट्स पर आयोजित की गई थीं:

सीए फाउंडेशन: 16, 18, 20 और 22 सितंबर 2025 को.

सीए इंटरमीडिएट: ग्रुप 1 की परीक्षा 4, 7 और 9 सितंबर 2025 को, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 11, 13 और 15 सितंबर 2025 को हुई थी.

सीए फाइनल: ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को, जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 12 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी.

सीए रिजल्ट कैसे चेक करें?

सीए सितंबर 2025 परीक्षा का परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic.in या icai.org पर विजिट करें.
  2. रिजल्ट लिंक खोजें: होमपेज पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें.
  3. कोर्स चुनें: संबंधित कोर्स (फाइनल, इंटरमीडिएट या फाउंडेशन) के लिंक पर क्लिक करें.
  4. लॉगिन विवरण दर्ज करें: अब अपना रोल नंबर, पिन या रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसी डिटेल्स एंटर करनी होंगी.
  5. कैप्चा कोड भरें: स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड या सिक्योरिटी कोड भरें.
  6. परिणाम देखें: ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
  7. प्रिंटआउट लें: फ्यूचर रेफरेंस के लिए सीए रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट भी निकालकर रख लें.

आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स यहां चेक करते रहें.

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *