Wed. Mar 4th, 2026

Israeli Foreign Minister India Visit: 6 साल से अटका नेतन्‍याहू का भारत दौरा, भारत आ रहे इजरायली पीएम के खास दूत, दोस्‍ती को देंगे नई रफ्तार

Israeli Foreign Minister Gideon Saar 2025 11 8290175fe0bcba56bfef3e7e8502e4a6

Last Updated:

Israeli Foreign Minister India Visit: इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार इस हफ्ते भारत दौरे पर आ रहे हैं. सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. यह दौरा इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की संभावित भारत यात्रा का रास्‍ता साफ करेगा जो साल 2019 से टलती आ रही है.

6 साल से अटका नेतन्‍याहू का दौरा, अब भारत आ रहे इजरायली पीएम के खास दूतभारत और इजरायल के बीच संबंध काफी मजबूत हैं.

नई दिल्‍ली. भारत और इजरायल यूं तो अच्‍छे सहयोगी और पक्‍की दोस्‍त देश के रूप में जाने जाते हैं लेकिन पिछले छह साल से इजरायली पीएम का भारत दौरा किसी ना किसी वजह से बार-बार अटकता रहा है. इस सप्‍ताह इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार भारत आ रहे हैं. इस दौरान वो पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के साथ-साथ विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भी चर्चा करेंगे. इन बैठकों का मकसद दोनों देशों के बीच रिश्‍तों को और मजबूती देना होगा. साथ ही इस दौरान अगले महीने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्‍याहू की संभावित भारत यात्रा पर भी बात होगी.

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा 2019 से टलती आ रही है. कभी इजरायल में राजनीतिक अस्थिरता, कभी कोविड-19 महामारी और अब गाजा युद्ध, इन सब कारणों से यह दौरा लगातार आगे बढ़ता गया. अब माना जा रहा है कि गिदोन सार की यह यात्रा नेतन्याहू के संभावित भारत दौरे की जमीन तैयार करेगी, जो अगले महीने तक हो सकता है.

भारत-इजरायल संबंधों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान जबरदस्त तेजी आई थी. साल 2017 में पीएम मोदी खुद इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा पर गए थे और अगले वर्ष 2018 में नेतन्याहू भारत आए थे. लेकिन इसके बाद राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक संकटों ने इस कूटनीतिक संवाद की गति थाम दी. 2019 में नेतन्याहू ने भारत आने का कार्यक्रम दो बार रद्द किया क्योंकि उस वक्त इजरायल में बार-बार चुनाव हो रहे थे. फिर कोविड महामारी ने अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर ब्रेक लगा दिया.

साल 2022 में प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट की भारत यात्रा भी तय हुई थी, लेकिन ठीक पहले वे कोविड पॉजिटिव हो गए. इसके बाद इजरायल की राजनीति एक बार फिर अस्थिरता में फंस गई. 2023 में स्थिति कुछ संभलती दिखी तो 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी हमले और गाजा युद्ध ने एक बार फिर किसी भी राजनयिक दौरे की संभावना खत्म कर दी.

अब हालात कुछ स्थिर होते दिख रहे हैं और गिदोन सार की यात्रा इस दिशा में निर्णायक कदम साबित हो सकती है. हाल ही में सितंबर में इजरायल के वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच भारत आए थे, जहां उन्होंने भारत-इजरायल द्विपक्षीय निवेश समझौते (BIA) पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. आने वाले महीनों में इजरायल के रक्षा मंत्री योआव काट्ज और राष्ट्रपति आइजक हर्ज़ोग की भारत यात्राएं भी प्रस्तावित हैं.

authorimg

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

6 साल से अटका नेतन्‍याहू का दौरा, अब भारत आ रहे इजरायली पीएम के खास दूत

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *