Thu. Mar 5th, 2026

Breaking News Live: मुस्लिमों पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं… महाराष्ट्र में वंदे मातरम् पर छिड़ा विवाद, अबू आजमी का मंगल लोढ़ा पर पलटवार

Abu Azmi 2025 07 c8c3c452e949fe2671ddbce4e7a05464

Live now

Last Updated:

Breaking News Today Live Updates: इज़रायल के विदेश मंत्री भारत दौरे पर हैं. वह आज एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे. उधर पाकिस्तान ने गुरु पर्व के मौके पर 2100 सिख श्रद्धालुओं को वीज़ा दिया है.

मुस्लिमों पर वंदे मातरम क्यों थोपना चाहते हैं... अबू आजमी का लोढ़ा पर पलटवार

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी. (फाइल फोटो)

इज़रायल के विदेश मंत्री गिदोन सार आज दो दिनों के भारत दौरे पर पहुंच गए हैं. वह सुबह 11:30 बजे नई दिल्ली में भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत करेंगे. इस मुलाकात में रक्षा, सुरक्षा सहयोग, और मध्य-पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है. इज़रायली मंत्री 5 नवंबर को सुबह 8:25 बजे भारत से रवाना होंगे.

उधर पाकिस्तान उच्चायोग ने गुरु नानक देव जी की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए भारत के 2100 से अधिक सिख श्रद्धालुओं को वीज़ा जारी किए हैं. ये जत्थे आज पाकिस्तान रवाना होंगे और ननकाना साहिब तथा करतारपुर साहिब गुरुद्वारों में आयोजित मुख्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

वहीं महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर ‘वंदे मातरम्’ के नारे को लेकर गरमाती दिख रही है. समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आज़मी के एक बयान ने यहां सियासी भूचाल ला दिया है. आज़मी ने कहा कि उनके मज़हब में ‘अल्लाह के अलावा किसी को मानने की इजाज़त नहीं’, इसलिए वह वंदे मातरम् नहीं कह सकते. उनके इस बयान पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम् के नारे पर आपत्ति जताना देशद्रोह के समान है’. उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है.

November 4, 2025 10:36 IST

मुस्लिमों पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं… महाराष्ट्र में वंदे मातरम् पर छिड़ा विवाद, अबू आजमी का मंगल लोढ़ा पर पलटवार

महाराष्ट्र में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा. राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा द्वारा उन विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गाने का आह्वान करने पर समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आज़मी ने तीखा पलटवार किया है.

आज़मी ने मंगलवार को कहा कि ‘मंगल प्रभात लोढ़ा को समझ ही नहीं है कि चीज़ें कैसे काम करती हैं. उन्हें यहां आने की क्या ज़रूरत है? वंदे मातरम् पहले से ही विधानसभा और संसद में गाया जाता है.’ उन्होंने कहा, ‘देवेंद्र फडणवीस ने अपने जैसे लोगों को मंत्री बना दिया है, जिन्हें न कानून की जानकारी है न व्यवस्था की. केरल हाईकोर्ट ने साफ कहा था कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान करना ज़रूरी है, गाना अनिवार्य नहीं है.’

सपा विधायक ने मंत्री पर सीधा सवाल उठाते हुए कहा, ‘क्या लोढ़ा जी कानून का सम्मान करते हैं? जब अदालत ने हमें मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आदेश दिया, तो हमने तुरंत मान लिया. फिर वह अदालत के आदेश के खिलाफ जाकर हम पर राष्ट्रगीत क्यों थोपना चाहते हैं?’ आज़मी ने दोहराया कि उनका और उनकी पार्टी का ‘भारत से गहरा लगाव और संविधान में पूर्ण विश्वास’ है, लेकिन किसी को भी ‘धर्म या राष्ट्रीय प्रतीकों के नाम पर बाध्य करने की अनुमति नहीं दी जा सकती.’

इससे पहले मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा था कि ‘वंदे मातरम् का नारा लगाने पर आपत्ति जताना देशद्रोह है’ और उन्होंने घोषणा की थी कि ‘ऐसे विधायकों के कार्यालयों के बाहर सामूहिक वंदे मातरम् गायन किया जाएगा.’

November 4, 2025 10:05 IST

जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर के पास प्रसिद्ध झीरी मेले की धूम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद आज जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम प्रसिद्ध झीरी मेला आयोजित किया जा रहा है. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उत्तर भारत के सबसे बड़े इस मेले का शुभारंभ किया. यह मेला अपनी जीवंत सांस्कृतिक और पारंपरिक रंगत के लिए जाना जाता है और क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सार्वजनिक आयोजनों की वापसी का प्रतीक है, जो शांति, एकता और स्थानीय विरासत का उत्सव मनाता है.

November 4, 2025 10:03 IST

इजरायली विदेश मंत्री करेंगे जयशंकर से बात, नेतन्याहू की भारत यात्रा की जमीन होगी तैयार

इज़रायल के विदेश मंत्री गीदोन सार हमास-इज़रायल जंग के बाद पहली बार भारत दौरे पर पहुंचे हैं. उनका यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है. कुछ ही देर में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से उनकी मुलाकात होगी.

दोनों देशों के बीच बातचीत में गाज़ा शांति समझौते, रक्षा सहयोग, प्रौद्योगिकी, कृषि, साइबर सुरक्षा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे. इस दौरे को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के अगले महीने प्रस्तावित भारत दौरे से पहले एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक तैयारी के रूप में भी देखा जा रहा है.

homenation

मुस्लिमों पर वंदे मातरम क्यों थोपना चाहते हैं… अबू आजमी का लोढ़ा पर पलटवार

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *