Thu. Mar 5th, 2026

आज रायपुर में छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का आयाेजन  – realtimes

yur

रायपुर । छत्तीसगढ़ में स्टार्टअप्स और टेक्नोलॉजी इनोवेशन को नई दिशा देने के लिए आज मंगलवार 4 नवम्बर को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा ‘छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025′ का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन राज्य के युवा उद्यमियों, निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे एक निजी होटल में आयोजित हाेगा जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शिरकत करेंगे।

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक ही मंच पर जुटेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है। यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के अवसर बढ़ाएगा, तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में राज्य की उभरती क्षमता को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करेगा।

आयोजन में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया और एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब जैसे राष्ट्रीय संस्थान भी भाग लेंगे। कार्यक्रम में नई तकनीक, नवाचार नीतियों और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की जाएगी।

राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024–30 के तहत स्टार्टअप्स और आईटी/आईटीईएस निवेशकों के लिए सीड फंडिंग, संचालन सहायता और इनक्यूबेशन सपोर्ट जैसे अनेक प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ साझेदारी समझौते भी किए जाएंगे ताकि छत्तीसगढ़ के स्टार्टअप्स को मार्गदर्शन, नवाचार और वैश्विक बाजारों तक पहुँच प्राप्त हो सके।

छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 राज्य को मध्य भारत का प्रमुख नवाचार और तकनीकी केंद्र बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह आयोजन राज्य में एक मजबूत, नवाचार-प्रेरित और वैश्विक स्तर पर जुड़ा हुआ स्टार्टअप वातावरण तैयार करेगा।

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *