Wed. May 6th, 2026

कैप्सूल वाहन की टक्कर से युवक की मौत दूसरा घायल – realtimes

c8afaae536dbd25a52ab7725ff2237d3 717115423

कोरबा/जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के नरियरा गांव में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। यह घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, नरियरा निवासी अतुल साहू अपने एक साथी के साथ बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने लापरवाही से चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

हादसे में अतुल साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उनके साथी को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जांजगीर से बिलासपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक कलेक्टर, एसपी या डीएसपी जैसे बड़े अधिकारी मौके पर नहीं आते, तब तक शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं भेजा जाएगा। वे लगातार हो रहे तेज रफ्तार हादसों पर प्रशासन की निष्क्रियता से भी नाराज हैं। मुलमुला पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है ताकि चक्का जाम समाप्त हो सके और यातायात बहाल हो।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *