Mon. Mar 23rd, 2026

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत

c55601ead27aaef9f43da3464a51dd61 1213163842

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी के भाव में मामूली गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज की कमजोरी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,22,010 रुपये से लेकर 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,11,840 रुपये से लेकर 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,52,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,22,160 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,22,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,22,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,22,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,11,840 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,22,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,11,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,22,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,11,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में मामूली कमजोरी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,22,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,11,840 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *