अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से अगले महीने ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम होने के बीच वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सोने की कीमत 3,900 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 3,900 रुपए की गिरावट के साथ 1,25,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं चांदी की कीमतें भी दबाव में रहीं और इसकी कीमत 7,800 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
