Mon. May 25th, 2026

Pune Airport: अनाउंसमेंट सुन भड़के पैसेंजर्स, बोर्डिंग गेट में मची अफरा-तफरी, हालात संभालने के लिए पहुंची सीआईएसएफ | Pune Airport Passengers enraged by announcement causing chaos at boarding gate CISF arrived to handle situation

Pune Airport 2025 11 a8c95df00c14b0c7fb2c62e66bf66d53

Last Updated:

Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट डिले होने की वजह से पैसेंजर्स ने जमकर हंगामा किया. हालात कुछ ऐसे हो गए कि स्थिति को संभालने के लिए सीआईएसएफ को आगे आना पड़ा.

Pune Airport: अनाउंसमेंट में बोल गए कुछ ऐसा, भड़के पैसेंजर्स, मची अफरा-तफरी

Pune Airport: पुणे एयरपोर्ट पर सुबह करीब सवा चार बजे रहे होंगे. करीब सवा सौ पैसेंजर अपना चेक-इन और सिक्‍योरिटी का प्रॉसेस पूरा कर बोर्डिंग नंबर तीन पर पहुंच गए थे. सभी को इंतजार था कि जल्‍द बोर्डिंग शुरू हो और वह अपने सफर के लिए प्‍लेन में सवार हों. देखते ही देखते बोर्डिंग के लिए निर्धारित समय भी निकल गया, लेकिन बोर्डिंग शुरू नही हुई. कुछ पैसेंजर्स ने बोर्डिंग गेट पर मौजूद स्‍टाफ से डिले की वजह पूछी, तो वही रटा-रटाया जवाब मिला, बस थोड़े ही देर में बोर्डिंग शुरू होने वाली है.

दरअसल, यह मामला पुणे से दिल्‍ली आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6763 से जुड़ा है. इस फ्लाइट को सुबह करीब 05:05 बजे टेकऑफ होकर सुबह 07:15 दिल्‍ली एयरपोर्ट पहुंचना था. लेकिन, ऐसा हो नहीं सका. सुबह के साढ़े पांच बज चुके थे, लेकिन हालात जस के तस बने रहे. बोर्डिंग गेट पर मौजूद बोर्डिंग स्‍टाफ कुछ बताने को तैयार नहीं था. नतीजन, धीरे-धीरे पैसेंजर्स के बीच बेचैनी बढ़ती जा रही थी. वहीं, एयरलाइन स्‍टाफ की बहानेबाजी ने जल्‍द ही इस बचैनी को गुस्‍से में बदल दिया.

अनाउंसमेंट ने बढ़ाया पैसेंजर्स का गुस्‍सा
फिर क्‍या था, बोर्डिंग गेट नंबर तीन पर पैसेंजर्स चीखम चिल्‍ली करने लगे. बोर्डिंग एरिया में अफरातफरी का माहौल बन गया. इसी बीच, टर्मिनल में शुरू हुई एक अनाउंसमेंट ने पैसेंजर्स के गुस्‍से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया. दरअसल, पैसेंजर्स को इस अनांसमेंट के जरिए पता चला कि फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब सवा तीन घंटे डिले थे. पैसेंजर्स की नाराजगी की एक वजह यह भी कि वह इस फ्लाइट को पकड़ने के लिए आधी रात को घर से निकले थे. यदि समय पर जानकारी मिल जाती, तो वह परेशान क्‍यों होते.

हालात संभालने मौके पर पहुंची CISF
वहीं, पैसेंजर्स के हंगामें के बारे में पता चलते ही सीआईएसएफ के अतिरिक्‍त जवानों को मौके पर भेज दिया गया, ताकि किसी तरह की अप्र‍िय घटना को रोका जा सके. इस हंगामें के बीच सुबह के करीब आठ बज गए. जिसके बाद, पैसेंजर्स की प्‍लेन में बोर्डिंग कराई गई और यह फ्लाइट सुबह करीब 08:17 बजे पुणे एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह करीब 10:13 बजे दिल्‍ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची. बताया जा रहा है कि एयरलाइंस ने इस फ्लाइट के लिए एयरबस A-321 डिप्‍लॉय किया था. तकनीकी खराबी के चलते यह फ्लाइट समय पर रवाना नहीं हो सकी.

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें

Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 6 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें

homemaharashtra

Pune Airport: अनाउंसमेंट में बोल गए कुछ ऐसा, भड़के पैसेंजर्स, मची अफरा-तफरी

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *