Wed. Apr 29th, 2026

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा:नगला हुकुम सिंह में तीन मंजिला इमारत ढही, दस मजदूर दबे, एक की मौत – A Three Storey Building Under Construction In Rabupura Greater Noida Collapsed

rahata bcava ma jata tama 464d14f5b19fdc2723f339698ab6350d

नोएडा एयरपोर्ट के नजदीक नगला हुकुम सिंह गांव में बुधवार को अवैध रूप से बन रही एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के वक्त उसमें करीब दस मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से पांच घायलों को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक की दबकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तीसरी मंजिल की लेंटर की शटरिंग खोली जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने मजदूरों को बाहर निकाला। बाकी मजदूरों की तलाश की जा रही है। देर रात तक एनडीआरएफ की दो टीम बचाव कार्य में लगीं थीं। 

Trending Videos



रबूपुरा के नगला हुकुम सिंह गांव में महावीर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह अपने खेत में तीन मंजिला मकान बनवा रहे थे। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे तीसरी मंजिल पर डाले गए लेंटर की शटरिंग खोलते समय लेंटर गिरा तो तीनों मंजिलें एक के ऊपर एक करती हुईं  भरभराकर ढह गईं। बिल्डिंग के मलबे में वहां काम कर रहे लगभग दस मजदूर दब गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और मजदूरों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन मलबा अधिक होने से वह रेस्क्यू न कर सके। सूचना के बाद रबूपुरा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुबेर शर्मा, एसडीएम जेवर अभय कुमार, एडीसीपी सुधीर सिंह, एसीपी सार्थक सेंगर, रबूपुरा कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय व अन्य थाना प्रभारी मौके पर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *