Wed. Apr 29th, 2026

गुजरात में ‘बाघ’ की धमाकेदार एंट्री! अब ‘बिग कैट’ की तिकड़ी से थर्राएगा जंगल, बना अनोखा रिकॉर्ड

1763651463 LqvGmLF7g7 Dahod Tigerjpg XEY2GD3pJy

X

title=

गुजरात में ‘बाघ’ की धमाकेदार एंट्री! अब ‘बिग कैट’ की तिकड़ी से थर्राएगा जंगल, बना अनोखा रिकॉर्ड

 

arw img

दाहोद के रतनमहल अभ्यारण्य में रात के अंधेरे को चीरते हुए कैमरा ट्रैप में वह नजारा कैद हुआ जिसने पूरे गुजरात को रोमांचित कर दिया. छह साल के लंबे इंतजार के बाद एक नर बाघ की आधिकारिक वापसी हो गई है. इसके साथ ही गुजरात देश का पहला और इकलौता राज्य बन गया है जहां एक साथ सिंह, बाघ और तेंदुआ तीनों ‘बिग कैट्स’ मौजूद हैं. यहां तीन प्रमुख प्रजातियां – एशियाई सिंह (Asiatic Lion), बाघ (Tiger) और तेंदुआ (Leopard) – एक साथ पाई जाती हैं. 2019 में महिसागर इलाके में बाघ की झलक आखिरी बार मिली थी. तब से वन विभाग लगातार मॉनिटरिंग करता रहा, लेकिन कोई पुष्टि नहीं थी. अब दाहोद के घने जंगलों में यह सुपर प्रिडेटर फिर दिखा है. वन विभाग ने तुरंत एक्शन मोड में आते हुए बाघ के मूवमेंट, पानी की उपलब्धता, सुरक्षा और शिकार की स्थिति पर खास निगरानी शुरू कर दी है. अफसरों के मुताबिक, यह वापसी जंगल की सेहत, इकोसिस्टम और जैव विविधता के लिए बड़ी जीत है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

गुजरात में ‘बाघ’ की धमाकेदार एंट्री! अब ‘बिग कैट’ की तिकड़ी से थर्राएगा जंगल, बना अनोखा रिकॉर्ड

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *