Last Updated:
मंडी में नंदलाल द्वारा एसिड अटैक में घायल ममता की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई, हनुमानघाट पर अंतिम संस्कार हुआ. दोनों बच्चे अनाथ, आरोपी पति गिरफ्तार. न्याय की मांग तेज.
शुक्रवार को ममता का मंडी शहर में ब्यास नदी के किनारे हनुमानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया.मंडी. हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में एसिड अटैक मामले में झुलसी महिला ममता की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई. अब शुक्रवार को ममता का मंडी शहर में ब्यास नदी के किनारे हनुमानघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया. दरअसल, ममता के बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि दी, क्योंकि मरने से पहले पीड़िता ममता ने पीजीआई में इलाज के दौरान सफेट कागज पर लिखकर हनुमान घाट में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी.
मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर के हनमान घाट में पुलिस के पहरे में पीड़िता का अंतिम संस्कार किया गया. मंडी पुलिस ने पहले ही यहां जवानो की तैनाती कर दी थी, ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना न घट सके. वहीं ममता को न्याय दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है. आज शाम 6 बजे आईआईटी गेट से चौहट्टा बाजार तक एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा. सोशल मीडिया से लेकर मृतका के परिजन और अन्य लोग आरोपी पति को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय मिलना चाहिए.
पीजीआई में चार दिन बाद मौत
बताया जा रहा है कि ममता ने मरने से पहले एक कागज पर बयान लिखकर आरोपी पति नंदलाल को कड़ी सजा देने की मांग की है. साथ ही अपनी अंतिम इच्छा भी बताई थी.
पति ने तेजाब फेंकने के बाद छत से दिया था धक्का
बता दें कि बीते 15 नवंबर की शाम को मृतका के पति नंदलाल ने ममता पर पहले तेजाब फेंका. इसके बाद आरोपी पति ने ममता को घर की छत से धक्का देकर नीचे फेंक दिया. जिससे वह झुलसने के साथ बुरी तरह से घायल हो गई और ममता का जबड़ा भी टूट गया था. पड़ोसियों ने पीड़िता को मंडी अस्पताल में उपचार को भर्ती किया. यहां से उसे पहले एम्स बिलासपुर और इसके उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया. ममता छह दिन तक पीजीआई में उपचाराधीन रही. बीते बुधवार रात पौने 12 बजे ममता ने पीजीआई में आखिरी सांस ली.
इससे पहले, गुरुवार शाम को को पोस्टमार्टम के बाद मृतिका का शव मंडी लाया गया. उधर, मंडी पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया है.
दोनों बच्चों रह गए अकेले
एसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस अब आमंडी तेजाब कांडः पूरी हुई ममता की आखिरी इच्छा! हुनमान घाट पर ही किया गया अंतिम संस्कार, अनाथ हो गए दोनों बच्चे!रोपी पति के खिलाफ मर्डर केस के तहत कार्रवाई अमल में ला रही है. गौरतलब है कि मूल रूप से मंडी जिले के धर्मपुर की चनौता पंचायत के छातर के पिपली के पास रहने वाली ममता का पति नंदलाल से काफी समय से विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट में भी पहुंचा था. एक तरह से दोनों बच्चे अनाथ हो गए, क्योंकि पिता जेल में हैं और मां की तेजाब कांड में मौत हो गई है.

Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें
