Wed. Mar 4th, 2026

कौन हैं पंजाबी सिंगर तलविंदर, दिशा पाटनी संग डेटिंग की चर्चा, क्यों नहीं दिखाते चेहरा? – who is disha patani rumoured boyfriend talwiinder never reveals face tiger shroff tmovf

696738f338ad3 disha patani rumoured boyfriend talwiinder 143421540

पंजाबी सिंगर तलविंदर इस समय हेडलाइन्स में बने हुए हैं. वजह है एक्ट्रेस दिशा पाटनी संग उनके लिकंअप की चर्चा. दरअसल, नूपुर सेनन और स्टेबिन की शादी में दिशा और तलविंदर एक दूजे का हाथ थामे दिखे थे. रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों साथ नजर आए. दिशा और तलविंदर के साथ में कई वीडियोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. दोनों की नजदीकियां देख उनके डेटिंग की चर्चा जोरों-शोरों पर हो रही है. 

कौन हैं तलविंदर?

हालांकि, दिशा या तलविंदर में से किसी ने भी अब तक अपनी डेटिंग को कंफर्म नहीं किया है. मगर फैंस ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर तलविंदर कौन हैं? चलिए जानते हैं…

तलविंदर का पूरा नाम तलविंदर सिंह सिद्धू है. मगर लोग उन्हें तलविंदर के नाम से ही जानते हैं. उनका जन्म साल 1997 में पंजाब के तरन तारन में हुआ था. वो पंजाबी सिंगर, सॉन्गराइटर, म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं. इस समय वो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शाइन कर रहे हैं. 

तलविंदर की खासियत ये है कि वो ट्रेडिशनल पंजाबी गानों को हिप-हॉप, आरएंडबी (R&B), ट्रैप और सिंथ-पॉप बीट्स के साथ ब्लेंड करके अलग अंदाज में बनाते हैं, जो लोगों को खूब पसंद आते हैं. तलविंदर के गाने यूथ के बीच काफी पॉपुलर हैं. उनके कई सॉन्ग इंस्टाग्राम रील्स पर ट्रेंड में रहते हैं. 

क्यों चेहरा नहीं दिखाते तलविंदर?
 
तलविंदर कभी भी अपने चेहरे को रिवील नहीं करते हैं. वो अपने सभी शोज में चेहरे पर पेंट करके परफॉर्म करते हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनकी जितनी तस्वीरें मौजूद हैं, वो सभी में चेहरे को पेंट या फिर मास्क से छिपाकर रखते हैं. उनका ये अंदाज उन्हें बाकी आर्टिस्ट्स से अलग करता है. उनकी पर्सनैलिटी को लेकर भी लोगों के बीच सस्पेंस बना रहता है. 

तलविंदर ने साल 2018 में अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी. तलविंदर के गाने- नशा, धुंधला, ख्याल… फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. अक्टूबर 2024 में तलविंदर ने अपनी पहली एल्बम ‘मिसफिट’ रिलीज की थी. वो दुआ लीपा और जी-ईजी जैसे इंटरनेशनल कलाकारों के साथ लाइव परफॉर्म कर चुके हैं. तलविंद का करियर इस समय बुलंदियों पर है. वहीं, दिशा पाटनी संग डेटिंग की चर्चा को लेकर उनकी पर्सनल लाइफ भी लाइमलाइट में आ गई है. 

वहीं, दिशा की बात करें तो इससे पहले वो टाइगर श्रॉफ संग रिश्ते में थीं. मगर कई सालों के रिश्ते के बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था. हालांकि, ब्रेकअप का कारण कभी किसी ने बताया नहीं. 

—- समाप्त —-

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *