Sun. Mar 22nd, 2026

Anta Assembly By Election 2025 Live Voting On November 11 Rajasthan News Details In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

anta assembly by election 2025 live voting on november 11 rajasthan news details in hindi 544306de15

09:44 AM, 11-Nov-2025

कंवरलाल मीणा के जाने से खाली हुई सीट

rajasathana 919ad3e44b5bea2bde7c0c8a23ff0941

पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा
– फोटो : सोशल मीडिया

पिछले विधानसभा चुनाव में अंता में कुल 176064 वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल वोटिंग प्रतिशत 80.3 प्रतिशत रहा था। यह सीट पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई थी। कंवरलाल को 20 साल पुराने एक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से सजा मिलने के बाद विधानसभा ने मई 2025 में उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी।

सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला

2013 में ‘लिली थॉमस बनाम भारत संघ’ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि यदि किसी जनप्रतिनिधि को दो वर्ष या उससे अधिक की सजा होती है, तो वह स्वत: अयोग्य हो जाएगा। इससे पहले दोषसिद्ध जनप्रतिनिधियों को अपील के लिए तीन महीने का समय मिलता था और वे तब तक पद पर बने रह सकते थे।

09:23 AM, 11-Nov-2025

बहिष्कार के बाद साकली गांव समझाने पहुंचे अधिकारी

अंता विधानसभा उपचुनाव में 736 मतदाता वाले साकली गांव से चुनाव बहिष्कार की खबर सामने आ रही है। यहां लोगों ने उपचुनाव का बहिष्कार कर दिया है। लोगों को समझाने के लिए प्रशासन की एक टीम साकली गांव पहुंची हुई है।

08:46 AM, 11-Nov-2025

मतदान से पहले भगवान से प्रार्थना

bhajapa paratayasha marapal samana ea5728d13406c74a2f654a17ae61af21

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन।
– फोटो : अमर उजाला

अंता विधानसभा उपचुनाव में मतदान से पहले भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन ने अपने गांव तिसाया पहुंचे और मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस बार अंता में चुनावी नतीजों को लेकर बहुत कंफ्यूजन है। जिस तहर प्रत्याशी प्रचार में भीड़ जुटा रहे हैं, उसे देखते हुए यह दावा नहीं किया जा सकता कि किसका पलड़ा भारी रहेगा। बीजेपी ने प्रचार के दौरान अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मैदान में उतरे। दूसरी ओर, कांग्रेस ने गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, सचिन पायलट और अशोक गहलोत जैसे नेताओं को प्रचार में लगाया।

08:18 AM, 11-Nov-2025

इस बार त्रिकोणीय मुकाबला

marapal samana paramatha jana oura narasha manae 7c96cdc71eb1dcee6b290982422711ca

मोरपाल सुमन, प्रमोद जैन और नरेश मीणा।
– फोटो : अमर उजाला

अंता उपचुनाव में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने मोरपाल सुमन को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से प्रमोद जैन भाया मैदान में हैं। वहीं निर्दलीय नरेश मीणा को आरएलपी और आम आदमी पार्टी का समर्थन प्राप्त है। तीनों उम्मीदवारों ने शनिवार को अंतिम दिन तक रोड शो और जनसंपर्क किया।

07:41 AM, 11-Nov-2025

मतदान करने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन

ata upacanava ma bhajapa na paratayasha ghashhata kaya 25fbaaa93789ba0802328b55c33bb47d

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन।
– फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुबह-सुबह ही अपना वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए जूट बैग उपलब्ध कराए गए हैं और प्रत्येक केंद्र पर दो वॉलंटियर तैनात किए गए हैं।

07:30 AM, 11-Nov-2025

मतदाता सुविधा और पारदर्शिता

ईवीएम बैलेट पेपर पर अभ्यर्थियों की रंगीन फोटो अंकित की गई है, ताकि मतदाताओं को पहचान में आसानी हो। मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी तक राजनीतिक प्रचार पर रोक रहेगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा सभी दलों, प्रत्याशियों व एजेंटों को इसकी सूचना दे दी गई है।

06:45 PM, 10-Nov-2025

anta assembly by election 2025 live voting on november 11 rajasthan news details in hindi 0de21196a2ad00073d100b982be21584

अंता उपचुनाव 2025
– फोटो : अमर उजाला

मतदान केंद्रों पर विशेष सुविधाएं और वेबकास्टिंग व्यवस्था

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। जिला मुख्यालय और रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिनमें आईटी विभाग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें 24 घंटे निगरानी रख रही हैं। हर केंद्र पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए जूट बैग, दो वॉलंटियर, और मतदाताओं के मार्गदर्शन हेतु प्रतीक्षा व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़ें- Jaipur Building Collapse: निर्माणाधीन मकान का बेसमेंट धंसा, एक की मौत; मलबे में दबे कई लोग, बचाव कार्य जारी

 

पारदर्शिता और मतदाता सुविधा पर जोर

ईवीएम बैलेट पेपर पर अभ्यर्थियों की रंगीन फोटो अंकित की गई है ताकि मतदाताओं को पहचानने में आसानी हो। मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक राजनीतिक प्रचार पर रोक रहेगी। सभी दलों और प्रत्याशियों को इस संबंध में पूर्व सूचना दी जा चुकी है। मतदाता सूचना पर्चियां घर-घर जाकर वितरित की जा रही हैं और अधिकारी प्रतिदिन कम से कम 15 घरों में जाकर सत्यापन कर रहे हैं ताकि किसी मतदाता का नाम छूट न जाए।

 

पर्यावरण के प्रति जागरूकता, 5 ग्रीन मतदान केंद्र बनाए गए

इस उपचुनाव में 5 ग्रीन मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिन्हें पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। प्रत्येक बूथ पर रैंप, पीने का पानी, छाया व्यवस्था और दिव्यांग मतदाताओं के लिए वॉलंटियर व व्हीलचेयर की सुविधा उपलब्ध है ताकि हर मतदाता सुगमता से मतदान कर सके।

यह भी पढ़ें- फलौदी हादसा: 15 लोगों की मौत पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, NHAI और राजस्थान सरकार से स्थिति रिपोर्ट तलब

06:44 PM, 10-Nov-2025

anta assembly by election 2025 live voting on november 11 rajasthan news details in hindi 97942793d70b8b74ecafb4b5d93b04ad

अंता उपचुनाव 2025
– फोटो : अमर उजाला

21 करोड़ से अधिक की जब्ती, सख्त निगरानी में चुनाव प्रक्रिया

चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 21 करोड़ 21 लाख 12 हजार 312 रुपये की जब्ती की गई है। इसमें अवैध शराब 19.27 लाख रुपये, नशीले पदार्थ 35.46 लाख रुपये, फ्रीबीज व अन्य सामग्री 20.55 करोड़ रुपये और नकद राशि 11.34 लाख रुपये शामिल हैं।

 

06:44 PM, 10-Nov-2025

anta assembly by election 2025 live voting on november 11 rajasthan news details in hindi f418a918fed1f14a6a5df42acd71effb

अंता उपचुनाव 2025
– फोटो : अमर उजाला

शस्त्र जमा और निरोधात्मक कार्यवाही से बना भयमुक्त माहौल

निर्वाचन विभाग ने मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने के लिए अब तक 4,262 शस्त्र जमा कराए हैं। नाकाबंदी के दौरान 8 अवैध हथियार और 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के लिए 1,134 व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गई, जबकि 2,716 लोगों को मुचलकों पर पाबंद किया गया है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी स्थिति में शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।

 

 

06:43 PM, 10-Nov-2025

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीएपीएफ जवान तैनात

मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। हर मतदान दल के साथ पुलिस बल तैनात है। संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों पर सीएपीएफ (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) के जवान तैनात किए गए हैं।

क्षेत्र में 12 क्विक रेस्पॉन्स टीम, 43 मोबाइल पार्टियां, 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 पुलिस सुपरवाइजरी अधिकारी, 12 एरिया मजिस्ट्रेट, 4 वरिष्ठ पुलिस पर्यवेक्षक और 4 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। सीमाओं पर चौकसी बढ़ाते हुए 13 अंतर्राज्यीय नाके और 5 अंतर जिला नाके सक्रिय रखे गए हैं, जहां सशस्त्र बलों की निगरानी में निरंतर चेकिंग जारी है।

 

By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *