Mon. Apr 13th, 2026

Arshdeep-samreen Video:रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ दिखे अर्शदीप सिंह; वायरल हुआ यह क्यूट वीडियो; देखें – Arshdeep Singh Spotted With Rumoured Girlfriend Samreen Kaur, Cute Video Goes Viral

arshdeep singh video samreen kaur viral video arshdeep girlfriend arshdeep singh samreen kaur ip 914


पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी गेंदबाजी की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। अर्शदीप ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के हाथों में हाथ डालकर फोटो शेयर की थी। उसके बाद से चर्चाओं का बाजार गर्म है कि आखिर अर्शदीप की गर्लफ्रेंड है कौन! इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दावा किया कि पंजाबी अभिनेत्री और मॉडल समरीन कौर ही अर्शदीप की गर्लफ्रेंड हैं। अब अर्शदीप आईपीएल 2026 के दौरान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन के साथ स्पॉट भी हुए हैं। दोनों एक साथ नजर आए और क्यूट पल बिताते दिखे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।




Trending Videos

Arshdeep Singh Spotted with Rumoured Girlfriend Samreen Kaur, Cute Video Goes Viral

अर्शदीप सिंह और समरीन कौर
– फोटो : सोशल मीडिया


टीम ट्रैवल के दौरान का वीडियो

वीडियो आईपीएल के दौरान का ही, क्योंकि अर्शदीप के पीछे पंजाब की टीम बस खड़ी दिख रही है। अर्शदीप भी सामान के साथ हैं, यानी वीडियो टीम ट्रैवल के दौरान की है। अर्शदीप के साथ समरीन खड़ी हैं और अर्शदीप कुछ क्यूट से जेस्चर बनाते हैं और समरीन उस पर हंसने लगती हैं। इसके बाद समरीन से मिलने कोई महिला आती है और समरीन उनसे गले मिलती दिखती हैं। इसके बाद अर्शदीप और वो फिर से बात करने लग जाते हैं। इंस्टैंट बॉलीवुड नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इसका वीडियो शेयर किया है। 

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


Arshdeep Singh Spotted with Rumoured Girlfriend Samreen Kaur, Cute Video Goes Viral

अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
– फोटो : Instagram/ANI


अर्शदीप ने साझा की थी तस्वीर

अर्शदीप का हाल ही में स्नैपचैट वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। समरीन कौर एक पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं, जो 2018 की मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं और उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से पढ़ाई की है। समरीन ने कई म्यूजिक वीडियो, हिंदी और पंजाबी फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है।


Arshdeep Singh Spotted with Rumoured Girlfriend Samreen Kaur, Cute Video Goes Viral

अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
– फोटो : Instagram/ANI


फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में काम

समरीन कौर ने 83 में रणवीर सिंह के साथ काम किया था। इसके अलावा वह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘नेल पॉलिश’ के बाद उन्हें अच्छी पहचान मिली। उन्होंने बादशाह और जस मानक जैसे कलाकारों के साथ भी काम किया है। मुल्लांपुर में खेले गए मैच के दौरान समरीन कौर ने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने नजर आईं। इससे फैंस का शक और गहरा गया।


Arshdeep Singh Spotted with Rumoured Girlfriend Samreen Kaur, Cute Video Goes Viral

अर्शदीप की रूमर्ड गर्लफ्रेंड समरीन
– फोटो : Instagram/ANI


अब तक नहीं हुई कोई आधिकारिक पुष्टि

इन सभी कयासों के बावजूद, न तो अर्शदीप सिंह और न ही समरीन कौर की ओर से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। इस वजह से यह मामला अभी सिर्फ अटकलों और फैंस के अनुमान तक ही सीमित है। आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों की पर्सनल लाइफ भी चर्चा का विषय बन जाती है। अर्शदीप और समरीन को लेकर चल रही यह चर्चा भी सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रही है और फैंस लगातार इस पर नजर बनाए हुए हैं।


By uttu

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *