Artemis 2 Splash Down Live: नासा का आर्टेमिस II मिशन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है. 11 अप्रैल की सुबह 5.37 बजे अमेरिका के सैन डिएगो के तट के पास समंदर में उतरेगा. चारों अंतरिक्षयात्री चंद्रमा के चारों ओर घूमकर अब सुरक्षित घर लौट रहे हैं. यह मिशन 54 साल बाद इंसानों को चंद्रमा के पास ले जाने वाला पहला क्रूड मिशन है.
ओरियन कैप्सूल का स्प्लैशडाउन शनिवार 11 अप्रैल 2026 की सुबह 5.07 बजे 5.37 बजे के बीच होगा. प्रशांत महासागर में सैन डिएगो (कैलिफोर्निया, अमेरिका) के तट के पास समंदर में उतरेगा. कैप्सूल पैराशूट की मदद से पानी पर उतरेगा. फिर रिकवरी टीम अंतरिक्षयात्रियों को निकालकर शिप पर ले जाएगी. यह स्प्लैशडाउन मिशन का सबसे खतरनाक हिस्सा माना जाता है क्योंकि ओरियन वायुमंडल में 2760 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेलेगा.
