भारत बंद का दिख रहा असर, हड़ताल पर देश के 30 करोड़ श्रमिक, क्या बंद-क्या खुला
Last Updated:
Bharat Bandh Today Live Updates, Bharat Bandh 12 February 2026: भारत बंद का असर सुबह से कहीं-कहीं दिख रहा है. ट्रेड यूनियनों ने साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है. ट…और पढ़ें

भारत बंद का आज व्यापक असर दिख सकता है.
Bharat Bandh Today Live Updates, Bharat Bandh 12 February 2026: आज भारत बंद के तहत देशभर के 30 करोड़ श्रमति हड़ताल पर हैं. आज यानी 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों ने ‘भारत बंद’ का आह्वान किया है. भारत बंद का असर सुबह से ही कहीं-कहीं दिख रहा है. कोलकाता और ओडिशा में इसकी पहली झलक दिखी. भारत बंद की वजह से पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग कामकाज और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन पर असर पड़ सकता है. 10 ट्रेड यूनियनों के जॉइंट फोरम ने केंद्र सरकार की पॉलिसी के विरोध में देशभर में हड़ताल का आह्वान किया है. इसे ही भारत बंद का नाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 30 करोड़ वर्कर्स के बंद में शामिल होने की उम्मीद है. इससे ट्रांसपोर्ट समेत कई सेक्टर्स में कामकाज पर असर पड़ेगा. साल 2025 में लागू हुए चार नए श्रम कानून के विरोध में ट्रेड यूनियन का भारत बंद है. उनका आरोप है कि यह नए कानून मजदूरों के अधिकारों को कमजोर करते हैं साथ ही कंपनी को कर्मचारियों को निकालने की खुली छूट देते हैं.
भारत बंद में आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को सार्वजनिक परिवहन, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित हो सकते हैं. यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया है. इसे संयुक्त किसान मोर्चा ने भी सपोर्ट किया है.
आज भारत बंद का आह्वान किसने किया है?
भारत बंद का आह्वान 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच ने किया है. इनमें प्रमुख यूनियनें जैसे INTUC, AITUC, HMS, CITU, AIUTUC, TUCC, SEWA, AICCTU, LPF और UTUC शामिल हैं. किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने भी इस बंद का समर्थन किया है और इसे व्यापक विरोध का हिस्सा बताया है. कई किसान संगठन और उनसे जुड़े श्रमिक संगठन भी इस आम हड़ताल में शामिल हो रहे हैं या समर्थन दे रहे हैं.
भारत बंद का आह्वान क्यों किया गया है?
इस हड़ताल का आह्वान कई कारणों से किया गया है, जिनमें नई श्रम संहिताएं और भारत-अमेरिका व्यापार समझौता शामिल हैं, जिनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
नए लेबर कानून
हड़ताल का मुख्य कारण 29 पुराने श्रम कानूनों की जगह लाई गई चार नई श्रम संहिताओं का विरोध है. यूनियनों का कहना है कि ये नए कानून श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों को कमजोर करते हैं. उनका आरोप है कि इन संहिताओं से नियोक्ताओं के लिए कर्मचारियों को रखना और निकालना आसान हो गया है, जिससे नौकरी की सुरक्षा कम हो गई है. यूनियनों का कहना है कि इससे ठेका और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की सौदेबाजी की ताकत घटती है और श्रमिकों के कल्याण की कीमत पर कंपनियों को ज्यादा छूट मिलती है.
भारत बंद के और क्या कारण
लेबर कानून और व्यापार समझौतों के अलावा यूनियनों और किसानों ने कुछ और मुद्दे भी उठाए हैं, जैसे:
• सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयों के निजीकरण और सरकारी नौकरियों में कटौती का विरोध.
• वेतन में बढ़ोतरी न होना, श्रमिकों के लिए पर्याप्त सामाजिक सुरक्षा और संरक्षण की कमी.
• रोजगार गारंटी को मजबूत करने की मांग, जिसमें मनरेगा जैसी ग्रामीण रोजगार योजनाओं को बहाल या मजबूत करना शामिल है.
• अन्य ऐसे विधेयकों को वापस लेने की मांग, जिन्हें श्रमिकों और ग्रामीण समुदायों के लिए प्रतिकूल माना जा रहा है (जैसे ड्राफ्ट सीड बिल, बिजली संशोधन विधेयक, VB-G RAM G एक्ट).
प्रदर्शनकारियों की मांगें
• प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों में निम्नलिखित बिंदु शामिल किए हैं:
• चारों श्रम संहिताओं और संबंधित नियमों को वापस लिया जाए.
• उन प्रस्तावित विधेयकों को वापस लिया जाए, जिन्हें श्रमिकों और किसानों के अधिकारों के खिलाफ माना जा रहा है.
• ग्रामीण रोजगार योजनाओं के तहत मजबूत रोजगार गारंटी बहाल की जाए.
• सस्ते आयात के खिलाफ कृषि उत्पादकों की सुरक्षा और न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दी जाए (जैसा कि किसान संगठनों ने मांग की है).
February 12, 202608:48 IST
भारत बंद आज 12 फरवरी 2026 लाइव: भारत बंद में कौन-कौन शामिल?
Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: भारत बंद में कितने लोग शामिल? यह हड़ताल दस सेंट्रल ट्रेड यूनियनों के जॉइंट प्लेटफॉर्म ने बुलाई है, जिसमें AITUC, INTUC, CITU, HMS, TUCC, SEWA, AIUTUC, AICCTU, LPF, और UTUC शामिल हैं. संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), कृषि मजदूर संगठन, छात्र और युवा संगठन भी इस बंद का समर्थन कर रहे हैं.
February 12, 202608:47 IST
भारत बंद आज लाइव: भारत बंद से क्या-क्या असर हो सकता है?
Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: भारत बंद में आज यानी गुरुवार, 12 फरवरी को सार्वजनिक परिवहन, बैंकिंग सेवाएं और शैक्षणिक संस्थान प्रभावित हो सकते हैं. यह बंद केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 10 ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा बुलाया गया है. इसे संयुक्त किसान मोर्चा ने भी सपोर्ट किया है.
February 12, 202608:43 IST
Bharat Bandh Today LIVE: भारत बंद आज, क्या होगा असर?
Bharat Bandh Today 12th Feb 2026 LIVE: ट्रेड यूनियनों और किसान यूनियनों ने आज देशभर में हड़ताल बुलाई है. आज यानी 12 फरवरी के भारत बंद से देशभर में सामान्य जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. ट्रेड यूनियन, किसान संगठनों और कई सामाजिक संगठनों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है. यह हड़ताल लेबर सुधारों और दूसरी पॉलिसी के खिलाफ है. इनके बारे में यूनियनों का कहना है कि ये मज़दूरों के अधिकारों और सुरक्षा को कमज़ोर करती हैं. भारत बंद की वजह से बैंकिंग सेवाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित हो सकता है.
